फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   like bengaluru girl molested in delhi's mukherjee nagar on 31 december night

नए साल के जश्न में बेंगलुरु की तरह दिल्ली में भी सामूहिक छेड़छाड़ का शिकार हुई लड़की, CCTV में कैद

Thu, 05 Jan 2017 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 05 Jan 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
like bengaluru girl molested in delhi's mukherjee nagar on 31 december night
- फोटो : ANI

जहां एक ओर बेंगलुरु में नए साल के जश्न पर सामूहिक छेड़छाड़ के मामले ने पूरे देश को शर्मसार किया वहीं देश की राजधानी में भी उसी दिन ऐसी ही एक घटना सामने आई।

विज्ञापन


दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में बाइक सवार एक लड़की को मनचलों ने खींचने की कोशिश की। बात यहीं खत्म नहीं हुई उन हुड़दंगियों ने न सिर्फ लड़की को बाइक से खींचा बल्कि उसके साथ अश्लील हरकत भी की।
विज्ञापन


31 दिसंबर की रात को मुखर्जी नगर इलाके में जश्न का माहौल था। इस दौरान कुछ मनचले सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे। जैसे ही उन्होंने बाइक पर लड़की को जाते हुए देखा तो उसे रोकने की कोशिश की और बाइक से खींचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटना

like bengaluru girl molested in delhi's mukherjee nagar on 31 december night
mukharji nagar

चौंकाने वाली बात ये रही कि उस दौरान सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे लेकिन किसी ने भी उसे बचाने का प्रयास ‌नहीं किया।

वहीं जश्न के नाम पर शोर मचा रहे हुड़दंगियों के बीच लड़की अपने को बचाने की कोशिश कर रही थी। पुल‌िस इंस्पेक्टर अन‌िल कौश‌िक के अनुसार के मुताब‌िक दो लड़के लड़की को बाइक से खींचने की कोश‌िश कर रहे थे तब पुल‌िसवालों के आ जाने से उन्होंने लड़की को छोड़ द‌िया और भाग गए।

इसके बाद नशे में धुत हुड़दंग‌ियों की भीड़ ने पुल‌िस पर पथराव शुरु कर द‌िया। तब पुल‌िसवाले अपनी जान बचाकर पु‌ल‌िस बूथ में जा घुसे। कौश‌िक ने बताया क‌ि स्थ‌ित‌ि तब न‌ियंत्रण में आई जब पुल‌िसवालों ने अपने सीनीयरों को बुलाया और वो अध‌िक सुरक्षाबल के साथ पहुंचे।

सुरक्षाबलों के पहुंचने से पहले मनचलों ने पुलिस पर हमला किया और जिन लोगों को पुलिस ने छेड़छाड़ करने के लिए पकड़ा था उन्हें छुड़ा ले गए। हुड़दंगियों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed