{"_id":"f49da5d1ce54cb0cb406c95043489d68","slug":"light-rain-was-felt-death-struck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में लगा रहा था लाईट, कंरट लगकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में लगा रहा था लाईट, कंरट लगकर हुई मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मुजेसर क्षेत्र में करंट लगने से ठेकेदार की मौत हो गई। बुधवार शाम बारिश के दौरान लाईट लगाते समय ठेकेदार करंट की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
मुस्तकीम खान (50) परिवार के साथ ओल्ड फरीदाबाद के बाबा नगर में रहता था। मुस्तकीम के परिवार में पत्नी व छह बच्चे हैं। वह ठेके पर मकान आदि के निर्माण का काम करता था।
विज्ञापन
मुस्तकीम के परिचित राशिद ने बताया कि बुधवार को सरूरपुर क्षेत्र में एक फैक्ट्री में उसका काम चल रहा था। मजदूर पहली मंजिल पर काम कर रहे थे, इसी दौरान बारिश आने से काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन
सभी मजदूर नीचे आ गए लेकिन मुस्तकीम काम करवाने को लाईट लगाने के लिए रुक गया, इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आया तो मजदूरों ने छत पर जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था।
मजदूर व ठेके पर काम करवाने वाला मालिक मुस्तकीम को नीलम चौक स्थित एक निजी अस्पताल ले कर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर बीके अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।