{"_id":"5d631da38ebc3e01390a6337","slug":"light-rain-expected-today-orange-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भी हल्की बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भी हल्की बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट
Mon, 26 Aug 2019 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2019 05:34 AM IST
विज्ञापन
बारिश का आनंद लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में रविवार को हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। सोमवार को दिल्ली में मानसून का ऑरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इस बीच गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मंगलवार को भी मानसून का येलो अलर्ट जारी रहेगा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 34.1 दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार शाम साढ़े 5 बजे तक दिल्ली में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। देर शाम को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार को दिल्ली में मानसून का औरेंज अलर्ट जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है। यदि बारिश तेज होती है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही दिल्ली में उमस का स्तर भी लगभग 95 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली में मानसून के येलो अलर्ट जारी रहने की संभावना है। इस बीच भी गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली में बेहद हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद शुक्रवार से फिर बारिश का सिलसिला जारी हो सकता है।