Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Light fog will set in at dawn

Delhi NCR News: भोर में छाएगा हल्का कोहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
वाहन चालकों को होगी परेशानी, तापमान में गिरावट
विज्ञापन

नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इससे सुबह के समय वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही अगले तीन दिनों तक सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, दिल्ली के अनुसार, बुधवार सुबह राजधानी में बहुत हल्का कोहरा दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण कुछ ही देर में कोहरा छंट गया। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पांच से आठ नवंबर तक सुबह के समय कुछ स्थानों पर बहुत हल्का, जबकि कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि, आठ नवंबर को दीपावली के दिन कोहरा छाने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed