फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor of Delhi approves creation of 571 posts in IT cadre

Delhi: आईटी कैडर में 571 पदों के सृजन को दिल्ली के उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

Tue, 17 Oct 2023 08:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 17 Oct 2023 08:11 AM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के लिए कई पदों के सृजन को मंजूरी दी है। पिछले साल सितंबर में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था। 

विज्ञापन
Lieutenant Governor of Delhi approves creation of 571 posts in IT cadre
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (जीएनसीटीडी) के सभी विभागों में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के लिए 571 पदों के सृजन को मंजूरी दी है। सूचना प्रौद्योगिकी कैडर को मजबूत और पुनर्गठित करने के लिए मंजूर हुए पदों में से सामान्य श्रेणी के 263 पद, विशिष्ट श्रेणी के 171 पद और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 137 पद होंगे।

विज्ञापन


इस दौरान एलजी ने यह आदेश भी दिया है कि भविष्य में पदों के सृजन के लिए जब भी किसी विभाग में आईटी कैडर के पदों के सृजन की जरूरत हो विभाग कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटी को सूचना दें। 
विज्ञापन


मौजूदा कैडर का अध्ययन करने और आईटी कैडर की एक नई और गतिशील संरचना का प्रस्ताव करने के लिए अतिरिक्त मुख्य सचिव (जीएडी) की अध्यक्षता में पिछले साल सितंबर में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था, जिसने ऐसा करने के लिए एक उप-समिति बनाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उप-समिति ने व्यापक अध्ययन के बाद, आईटी कैडर को मजबूत करने के लिए आईटी कैडर और इसके पुनर्गठन पर एक रिपोर्ट तैयार की थी और इसे पिछले साल अक्टूबर में उच्च-स्तरीय समिति-मुख्य समिति को सौंप दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed