{"_id":"573378f84f1c1b932f919d12","slug":"lieutenant-governor-jang-came-to-the-door-of-the-tanker-scam-bjp","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टैंकर घोटाले को लेकर उपराज्यपाल जंग के दरवाजे पर पहुंची भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर घोटाले को लेकर उपराज्यपाल जंग के दरवाजे पर पहुंची भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 12 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा ने दिल्ली जल बोर्ड में हुए 400 करोड़ रुपये के जल टैंकर घोटाले के मामले में उपराज्यपाल का दरवाजा खटखटाया है। भाजपा नेताओं ने उपराज्यपाल से मांग की है कि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार इस मामले में हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के नेतृत्व में विजेन्द्र गुप्ता समेत दिल्ली भाजपा के नेताओं ने उपराज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मंत्री कपिल मिश्रा की ओर से लिखे गए पत्र का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कपिल मिश्रा ने जांच समिति की रिपोर्ट भेजते हुए मुख्यमंत्री को 28 अगस्त 2015 को पत्र लिखा था जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की सरकार के दौरान जल बोर्ड में 400 करोड़ रूपये के जल टैंकर घोटाले के सबूत पेश किए गए थे, लेकिन नौ माह बाद भी टैंकर घोटाले के दोषियों के खिलाफ मुख्यमंत्री ने कार्रवाई का कोई आदेश नहीं दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार और तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बीच कोई सौदा हुआ है या मुख्यमंत्री को इस बात का डर है कि उन्होंने कोई कार्रवाई की तो उनकी सरकार को खतरा होगा।
'डिग्री मामले में पीएम से माफी मांगी केजरीवाल'
अरविंद केजरीवाल
ऐसी आशंका कपिल मिश्रा ने अपने पत्र में जताई है। इस बात का खुलासा होना चाहिए कि वह कौन सी शक्ति है जिससे केजरीवाल सरकार को तब खतरा हो सकता है जब वह शीला दीक्षित सरकार के भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए। क्योंकि प्रधानमंत्री की डिग्री के संबंध में उनके सभी आरोप फर्जी साबित हुए हैं।
यह मांग भाजपाइयों ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास के समक्ष प्रदर्शन के दौरान की। प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय समेत कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के ऊपर आरोप लगाकर राजनीतिक स्तर को गिराया है इससे लोग हैरान हैं।
आप ने एक झूठे मुद्दे को उठाए रखा। जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय ने प्रमाणित कर दिया कि प्रधानमंत्री की डिग्री सही है तो उनके आलोचकों को अपना फर्जीवाड़ा बंद करके प्रधानमंत्री और राष्ट्र से माफी मांगनी चाहिए।