फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lieutenant Governor inaugurated column fountains at major intersections in Dwarka

Delhi NCR News: उपराज्यपाल ने द्वारका में प्रमुख चौराहों पर किया कॉलम फाउंटेन का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
- एलईडी रोशनी से जगमगाए सेक्टर 6/7 और 5/6 के चौराहे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बुधवार को द्वारका सेक्टर 6/7 और सेक्टर 5/6 चौराहों पर अत्याधुनिक कॉलम फाउंटेन का लोकार्पण किया। डीडीए द्वारा विकसित फाउंटेन अब द्वारका के नए शहरी लैंडमार्क के रूप में उभर रहे हैं। वीके सक्सेना ने कहा कि बीते वर्षों में द्वारका में लगातार विकास कार्य हुए हैं और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बढ़ती शहरी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए टिकाऊ और जन-केंद्रित विकास ही प्राथमिकता है। द्वारका में लगाए गए कॉलम फाउंटेन की ऊंचाई लगभग 2.8 मीटर है और इन्हें 4.5 मीटर व्यास के सैंडस्टोन प्लेटफॉर्म पर स्थापित किया गया है। टील और रेनबो सैंडस्टोन से निर्मित ये संरचनाएं पर्यावरण के प्रति संवेदनशील डिजाइन का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। इस परियोजना का उद्देश्य शहर की सुंदरता को बढ़ाना है। द्वारका में हाल के वर्षों में खेल, आवास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भी तेजी से विकास हुआ है। डीडीए की विभिन्न आवासीय योजनाएं हर आय वर्ग की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। इस मौके पर विधायक कुलदीप सोलंकी, विधायक संदीप सेहरावत, डीडीए के उपाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article