{"_id":"6536208a0a60ebcdb90e54b5","slug":"lieutenant-governor-approves-promotion-of-27-officers-of-gnctd-in-delhi-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: जीएनसीटीडी के 27 अधिकारियों के प्रमोशन को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी, 13 वरिष्ठ लेखा अधिकारी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: जीएनसीटीडी के 27 अधिकारियों के प्रमोशन को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी, 13 वरिष्ठ लेखा अधिकारी शामिल
Mon, 23 Oct 2023 12:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:58 PM IST
सार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जीएनसीटीडी के वित्त विभाग में लेखा संवर्ग के विभिन्न ग्रेड में 27 अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। इन्हें अब चार अक्तूबर से वेतन स्तर 11 में इस पद पर नियमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल वीके सक्सेना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली (जीएनसीटीडी) के वित्त विभाग में लेखा संवर्ग के विभिन्न ग्रेड में 27 अधिकारियों की पदोन्नति को मंजूरी दे दी है। इसमें 13 वरिष्ठ लेखा अधिकारी शामिल हैं, जो वर्तमान में तदर्थ आधार पर उप लेखा नियंत्रक के रूप में कार्यरत हैं। इन्हें अब चार अक्तूबर से वेतन स्तर 11 में इस पद पर नियमित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा 14 अन्य वरिष्ठ लेखा अधिकारियों को भी तत्काल प्रभाव से नियमित आधार पर उप लेखा नियंत्रक के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। गौरतलब है कि सक्सेना कार्यभार संभालने के बाद से ही सरकारी कर्मचारियों के लिए समय पर पदोन्नति और नियुक्तियों के साथ-साथ पदोन्नति में तदर्थवाद की व्यवस्था को खत्म करने पर जोर दे रहे हैं।
विज्ञापन
यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि जीएनसीटीडी लेखा सेवा नियम, 2012 के नियम 2 के उप नियम-सी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल उप लेखा नियंत्रक के संबंध में नियुक्ति प्राधिकारी हैं, जो एक समूह ए राजपत्रित पद है।
विज्ञापन