फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   License will be seized for three months if you drive drunk on Holi

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की होली को लेकर तैयारियां पूरी, शराब पीकर चलाई गाड़ी तो...

Mon, 09 Mar 2020 04:08 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 09 Mar 2020 04:08 AM IST
सार

- शराब पीकर वाहन चलाया तो तीन महीने के लिए जब्त होगा लाईसेंस 
- मुख्य चौराहों पर तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी, स्थानीय थाना पुलिस ने भी तैयार पूरी की

विज्ञापन
License will be seized for three months if you drive drunk on Holi
Breath Analyser Delhi Traffic Police - फोटो : PTI (File)

विस्तार

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी होली (दूल्हेंडी) को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। रंगों वाली होली 10 मार्च को मनाई जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक ने सड़क पर वाहन चालकों को सुरक्षित रखने के लिए शराब पीकर वाहन चलाने, ओवर स्पीडिंग, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने, रेड लाइट जंपिंग, ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट के वाहन चलाने को पकड़ने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


स्थानीय थाना पुलिस ने भी होली वाले दिन किसी भी तरह के हुडदंग को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। सिपाही से लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को होली वाले दिन इलाके में गश्त करने के सख्त आदेश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार ट्रैफिक नियमों को उल्लंघन करने वालों को पकड़ने के लिए विशेष चेकिंग टीम प्रमुख चौराहों पर तैनात की जाएगी। ट्रैफिक पुलिस केसाथ लोकल व पीसीआर भी तैनात की जाएंगी। इसके अलावा तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों को पकडने केलिए जगह-जगह इंटरसेप्टर भी लगाए जाएंगे। रोड सेफ्टी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी के निर्देशानुसार शराब पीकर वाहन चलाने, रेड लाइट जंपिंग, वाहन चलाते हुए मोबाइल का प्रयोग करने, खतरनाक ढंग से वाहन चलाने व ओवर स्पीडिंग करते हुए पाए जाने वाले ड्राइविंग लाईसेंस तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा गया तो वाहन मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को पकडने के लिए एल्कोमीटर के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। संयुक्त पुलिस आयुक्त एन एस बुंदेला ने कहा कि होली वाले दिन ट्रैफिक नियमों का पालन करें और शराब पीकर वाहन न चलाए, तय लिमिट से वाहन चलाए। ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, दूसरे वाहनों से रेस न लगाए। खतरनाक ढंग से वाहन न चलाए। दुपहिया वाहन से स्टंट न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed