{"_id":"631414f826ea313ec958601e","slug":"library-on-wheels-will-reach-du-colleges-in-collaboration-with-national-book-trust","type":"story","status":"publish","title_hn":"Library on Wheels: डीयू के कॉलेजों में पहुंचेगी लाइब्रेरी ऑन व्हील्स, नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से हो रही शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Library on Wheels: डीयू के कॉलेजों में पहुंचेगी लाइब्रेरी ऑन व्हील्स, नेशनल बुक ट्रस्ट के सहयोग से हो रही शुरू
Sun, 04 Sep 2022 08:31 AM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 04 Sep 2022 08:31 AM IST
सार
नोडल अधिकारी डॉ. प्रभाशुं ओझा ने बताया कि छात्रों में पढ़ने की आदत कम हो रही है, इसे बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए ही डीयू एनबीटी के सहयोग से इस बस लाइब्रेरी की शुरुआत करने जा रहा है। पांच सितंबर से 30 सितंबर तक यह बस अलग-अलग कॉलेज में पहुंचेगी।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने युवाओं में पढ़ने की आदत को बढ़ाने के प्रयास शुरू किए हैं। डीयू नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) के सहयोग से लाइब्रेरी ऑन व्हील्स (बस लाइब्रेरी) लेकर आ रहा है। आगामी पांच सितंबर (शिक्षक दिवस) के अवसर पर इस बस लाइब्रेरी की शुरुआत होने जा रही है। यह बस डीयू कॉलेजों में पहुंचेगी, जहां छात्र यहां से 30 से 40 फीसदी तक की छूट पर किताबें ले भी सकेंगे।
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय बस लाइब्रेरी मुहिम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रभाशुं ओझा ने बताया कि छात्रों में पढ़ने की आदत कम हो रही है, इसे बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए ही डीयू एनबीटी के सहयोग से इस बस लाइब्रेरी की शुरुआत करने जा रहा है। पांच सितंबर से 30 सितंबर तक यह बस अलग-अलग कॉलेज में पहुंचेगी। शिक्षक दिवस (पांच सितंबर) के अवसर पर कुलपति प्रो. योगेश सिंह और एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक इसका उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
पहले दिन यह बस हिंदू व हंसराज कॉलेज पहुंचेगी। इस मुहिम के लिए अभी कुल 20 कॉलेजों का चयन किया गया है। प्रत्येक दिन बस एक-एक कॉलेज में जाएगी। यह बस पूरा दिन कॉलेज में रहेगी, जिसका लाभ छात्र ले सकते हैं। यहां मनपसंद किताबों को पढ़ा जा सकता है। इसके साथ ही पुस्तकों की प्रदर्शनी और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
बस में भारतीय साहित्य, लोक सांस्कृति, एशिया प्रांत, सामाजिक विज्ञान सहित अन्य कई प्रकार की पुस्तकें रहेंगी। डॉ. ओझा ने बताया कि खास बात यह है कि छात्र पुस्तक खरीद कर पढ़ें, इसके लिए 30-40 फीसदी तक छूट भी मिलेगी। इससे छात्र पढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे। इससे पहले हंसराज कॉलेज ने अपने यहां रीडिंग कॉर्नर की भी शुरुआत की थी।