{"_id":"66ebe3fc07293d8a7d0fa77a","slug":"lg-vk-saxena-posted-pictures-of-filth-in-delhi-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: 'दिल्ली के लोग नरक से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर', LG ने तस्वीरें पोस्ट कर सरकार को ध्यान देने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: 'दिल्ली के लोग नरक से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर', LG ने तस्वीरें पोस्ट कर सरकार को ध्यान देने को कहा
Thu, 19 Sep 2024 02:12 PM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 19 Sep 2024 02:12 PM IST
सार
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा की सरकार की उपेक्षा और संबंधित प्रशासनिक जड़ता के कारण पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोग नरक से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
एलजी ने पोस्ट की गंदगी की तस्वीरें
- फोटो : @LtGovDelhi
विस्तार
दिल्ली में नई सरकार के गठन से पहले उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली में गंदगी और बदहाली की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार को इस तरफ ध्यान देने को कहा है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा की सरकार की उपेक्षा और संबंधित प्रशासनिक जड़ता के कारण पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोग नरक से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
एलजी ने लिखा कि 2-2 फुट के गड्ढों और सीवर की पानी में डूबी विलुप्त सडकें, वर्षों से सफाई न होने से गाद भरे उफनते नाले, सीवर मिला घुटने भर बदबूदार पानी, सड़ते कूड़े, बैक फ्लो मारती सीवर लाइन, जहरीले कीड़े और मच्छरों के बीच उद्गार और रोष व्यक्त करते सैकड़ों बेबस लोग।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मुंडका, नांगलोई, रानीखेड़ा, रन्होला, कराला और कंझावला तथा रोहतक रोड के निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरिक्षण के दौरान जगह-जगह स्थानीय लोग, स्कूल की शाम की शिफ्ट से लौटते बच्चे और बुजुर्गों की भीड़ ने अपने हालात और मजबूरी को साझा किया। एलजी ने मुख्यमंत्री तथा भावी मुख्यमंत्री का ध्यान इस तरफ आकर्षित करते हुए इस पर तत्काल ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
सरकार की उपेक्षा और संबंधित प्रशासनिक जड़ता के कारण पश्चिमी दिल्ली के लाखों लोग नरक से भी बदतर जिंदगी जीने को मजबूर हैं। pic.twitter.com/CAKwx6TEAn
— LG Delhi (@LtGovDelhi) September 19, 2024