फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG VK Saxena expressed displeasure by writing a letter to CM Atishi advised to call a special session in Delhi

Delhi: एलजी वीके सक्सेना ने सीएम आतिशी को पत्र लिखकर जताई नाराजगी, विशेष सत्र बुलाने की दी सलाह, जानें मामला

Wed, 18 Dec 2024 02:32 PM IST
Digvijay Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 18 Dec 2024 02:32 PM IST
सार

एलजी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि सामान्य तौर पर, एक वर्ष में कम से कम तीन सत्रों के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया जाता है, लेकिन यह विधायी प्रथा का मजाक है कि दिल्ली सरकार ने पांच वर्षों में केवल पांच सत्र बुलाए।

विज्ञापन
LG VK Saxena expressed displeasure by writing a letter to CM Atishi advised to call a special session in Delhi
एलजी वीके सक्सेना और सीएम आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी को पत्र लिखकर विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश करने में जानबूझकर चूक करने को लेकर सरकार की आलोचना की है। और 19 या 20 दिसंबर को सदन का विशेष सत्र बुलाने की सलाह दी है। मंगलवार को लिखे अपने पत्र में सक्सेना ने आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में 14 रिपोर्ट पेश करने में निर्वाचित सरकार की ओर से जानबूझकर चूक की गई है। 

विज्ञापन

 

एलजी ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि सामान्य तौर पर, एक वर्ष में कम से कम तीन सत्रों के लिए विधानसभा का सत्र बुलाया जाता है, लेकिन यह विधायी प्रथा का मजाक है कि दिल्ली सरकार ने पांच वर्षों में केवल पांच सत्र बुलाए। एलजी ने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा के पांचवें सत्र का तीसरा भाग चार दिसंबर को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन अभी तक स्थगित नहीं किया गया है। 

विज्ञापन

 

एलजी ने सीएम को लिखे पत्र में कहा कि सदन का नेता होने के नाते, स्पीकर के परामर्श से सीएजी रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखने के लिए 19 या 20 दिसंबर को विधानसभा की विशेष बैठक बुला सकते हैं, क्योंकि इस मामले में अधिक देर हो रही है और आठवीं विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं। एलजी ने कहा कि मौजूदा विधानसभा और निर्वाचित सरकार का कार्यकाल फरवरी 2025 में समाप्त होने वाला है। यह मुद्दा वर्तमान में विचाराधीन है क्योंकि विपक्षी भाजपा विधायकों ने दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जिसमें निर्वाचित सरकार को विधानसभा में रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने की मांग की गई है। मंगलवार को याचिका दायर करने वाले विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने आप सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर सरकार 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करने के लिए विशेष सत्र बुलाने में विफल रही तो भाजपा फिर से उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed