{"_id":"581da8bc4f1c1b903b435eaa","slug":"lg-sacked-kejriwal-energy-secretary-sukesh-jain-and-appoints-varsha-joshi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एलजी ने केजरीवाल के ऊर्जा सचिव को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एलजी ने केजरीवाल के ऊर्जा सचिव को हटाया
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 05 Nov 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में प्रदूषण को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कोर्ट से लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल तक ने इस मामले में दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। इसके बावजूद दिल्ली सरकार और एलजी के बीच जंग जारी है।
विज्ञापन
इस बीच एक नए विवाद ने जन्म ले लिया है। एलजी नजीब जंग ने दिल्ली सरकार द्वारा नियुक्त ऊर्जा सचिव सुकेश जैन को हटा दिया है। एलजी ने सुकेश जैन की जगह 1995 बैच की अधिकारी वर्षा जोशी को नया ऊर्जा सचिव नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
मालूम हो कि हाल ही में एलजी ने दिल्ली सरकार द्वारा वकीलों के पैनल की नियुक्ति को रद्द कर दिया था।