'नहीं कटनी चाहिए बिजली और कटे तो...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में चढ़ते पारे के बीच उपराज्यपाल नजीब जंग ने राजनिवास में बिजली और पानी के मुद्दे पर बैठक की। इस मौके पर अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर बिजली कटौती नहीं होनी चाहिए। गर्मी के मौसम में बिजली और पानी की समुचित इंतजाम किया जाए। जिससे आम लोगों को सहूलियत हो सके।
बैठक में ऊर्जा सचिव को निर्देश दिया गया कि बिजली कटौती की जमीनी हकीकत पता लगाई जाए। बिजली कटौती पर निगरानी रखने के लिए राजधानी के सभी इलाकों में नोडल अधिकारी तैनाती हो। इन्हें नियमित तौर पर अपनी रिपार्ट पेश करनी होगी। एलजी ने डिस्कॉम्स को निर्देश दिया कि बिजली कटौती से जुड़ी जानकारी लोगों की पहुंचनी चाहिए।
इस बारे में किसी तरह की विरोधाभासी रिपोर्ट बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान डिस्कॉम्स ने एलजी को जानकारी दी कि बिजली कटौती से जुड़ी शिकायतों का निपटारा दो घंटे के भीतर किया जा रहा है। साथ ही बिजली कटौती एक घंटे से ज्यादा नहीं हो रही है।
पानी के लिए पुराने टैंकर हटाकर, स्टील के नए लाइये
दूसरी तरफ डीजेबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने एलजी को बताया कि लीक हो रहे पुराने टैंकरों को हटाया जा रहा है। इसकी जगह स्टेनलेस स्टील के नए टैंकर मंगाए गए हैं। इतना ही नहीं, पेयजल की समस्या को दूर करने के लए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।
यहां तीन कॉल सेंटर व 24 शिकायत कक्ष चल रहे हैं। अगर किसी इलाके में पानी का टैंकर समय पर नहीं पहुंचता तो टैंकर चालक को दंडित भी किया जा रहा है। इस दौरान एलजी ने ऊर्जा सचिव को निर्देश दिया कि जिन इलाकों में जल शोधन संयंत्र लगे हैं वहां बिजली सप्लाई किसी भी हालत में नहीं कटनी चाहिए।
बैठक में मुख्य सचिव, दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, सभी बिजली वितरण कम्पनियों के प्रमुख, प्रधान सचिव (ऊर्जा), निदेशक, वित्त एवं ऊर्जा, अतिरिक्त सचिव (ऊर्जा) भी मौजूद थे।