{"_id":"57a863314f1c1b2b12ee432d","slug":"lg-najeeb-jung-asks-for-delhi-governments-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी नजीब जंग ने मंगाई केजरीवाल सरकार की फाइलें, मंत्रियों को दिखाने से किया मना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी नजीब जंग ने मंगाई केजरीवाल सरकार की फाइलें, मंत्रियों को दिखाने से किया मना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Aug 2016 05:38 PM IST
विज्ञापन
एलजी नजीब जंग
- फोटो : अमर उजाला
हाईकोर्ट से ये फैसला आने के बाद कि एलजी ही दिल्ली के बॉस हैं, आज नजीब जंग ने दिल्ली सरकार की कई फाइलें मंगाई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एलजी जंग ने दिल्ली सरकार द्वारा पिछले डेढ़ साल में किए गए ट्रांसफर, नियुक्तियों व अन्य मामलों से जुड़ी फाइलें मंगाई हैं।
साथ ही एलजी ने ये भी निर्देश दिए हैं फाइलें मंत्रियों को ना दिखाई जाएं। एलजी का यह आदेश अदालत के उस फैसले के बाद आया है जिसमें एलजी को दिल्ली का संवैधानिक बॉस बताया गया है।
इसी फैसले में अदालत ने कहा था कि दिल्ली में किसी भी तरह के ट्रांसफर और नियुक्ति का अधिकार एलजी को है। मालूम हो कि 2015 में जबसे आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है केजरीवाल और एलजी के बीच सबसे ज्यादा विवाद ट्रांसफर और नियुक्तियों को ही लेकर रहा है।
विज्ञापन