फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg directed them to complete comprehensive security audit of all parks in capital within week

दिल्ली: सभी पार्कों की सुरक्षा ऑडिट के निर्देश, एलजी ने दिया एक हफ्ते का अल्टीमेटम, पिंक पुलिस भी तैनात होगी

Wed, 23 Sep 2026 01:44 PM IST
अनुज कुमार आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 23 Sep 2026 01:44 PM IST
सार

दिल्ली एलजी तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को एमसीडी आयुक्त, पुलिस आयुक्त और डीडीए उपाध्यक्ष को तलब किया है। उन्होंने राजधानी के सभी पार्कों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
lg directed them to complete comprehensive security audit of all parks in capital within week
बैठक में उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस्था कुंज पार्क में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है, साथ में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। अब उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एमसीडी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और डीडीए उपाध्यक्ष को तलब कर राजधानी के सभी पार्कों के व्यापक सुरक्षा ऑडिट एक सप्ताह के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


ऑडिट में पर्याप्त रोशनी, सुरक्षा व्यवस्था, नियमित गश्त और सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। दिल्ली पुलिस को बीट पेट्रोलिंग मजबूत करने और पार्क परिसरों के आसपास पिंक पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के आदेश दिए गए हैं, जबकि डीडीए और एमसीडी को आरडब्ल्यूए, निजी संस्थाओं तथा स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी कर पार्कों के टिकाऊ रखरखाव की संभावनाएं तलाशने को कहा गया है। एलजी ने साफ कहा कि सुरक्षित, साफ और सुलभ पार्क दिल्लीवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए जरूरी हैं।
विज्ञापन


महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
एलजी की इस बैठक को दिल्ली के सार्वजनिक स्थानों, खासकर पार्कों, में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पिंक पुलिस की तैनाती का निर्देश सीधे तौर पर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में उठाया गया है। पार्कों में अंधेरे कोनों, अपर्याप्त रोशनी और अनियमित गश्त की शिकायतें लंबे समय से आ रही थीं। अब एक सप्ताह के अंदर पूरे शहर के पार्कों का ऑडिट कर कमियों की सूची बनाई जाएगी और तुरंत सुधार के उपाय शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के साथ सफाई और रखरखाव जरूरी
सुरक्षा के साथ-साथ सफाई और रखरखाव का भी आदेश दिया गया है। कई पार्क कूड़े, टूटे उपकरण और रखरखाव की कमी से जूझ रहे हैं। एलजी ने स्पष्ट किया कि केवल सरकारी मशीनरी पर निर्भर रहने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकलेगा। इसलिए आरडब्ल्यूए, प्राइवेट कंपनियों और स्कूल-कॉलेजों को शामिल कर साझेदारी मॉडल विकसित करने की बात कही गई है। इससे स्थानीय समुदाय की भागीदारी बढ़ेगी और पार्कों की देखभाल नियमित रूप से हो सकेगी।

सभी एजेंसियां मिलकर करेंगी काम
एलजी ने अपना आदेश एक बार फिर से दोहराया है कि दिल्ली की सभी सिविक एजेंसियां मिलकर काम करेंगी। दिल्ली पुलिस, एमसीडी और डीडीए को एक साथ बैठकर काम करने को कहा गया है। पुलिस बीट पेट्रोलिंग बढ़ाएगी, पिंक पुलिस महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर फोकस करेगी, जबकि नागरिक निकाय सफाई और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखेंगे। यदि यह ऑडिट सही ढंग से लागू हुआ तो दिल्ली के पार्क सिर्फ घूमने-फिरने की जगह नहीं, बल्कि सुरक्षित और स्वस्थ जीवन का केंद्र बन सकते हैं।

नागरिकों के लिए यह कदम राहत भरा 
कई माता-पिता पार्कों में बच्चों को खेलने भेजने से हिचकते थे। पर्याप्त रोशनी, नियमित गश्त और साफ-सुथरा माहौल मिलने से परिवारों का विश्वास बढ़ेगा। साथ ही आरडब्ल्यूए और स्कूलों की भागीदारी से युवाओं में भी पार्कों के प्रति जिम्मेदारी की भावना आएगी।


लाखों लोगों की सुरक्षा बेहद जरूरी 
एलजी के इस आदेश के बाद अब देखना यह होगा कि एक सप्ताह के अंदर ऑडिट रिपोर्ट कितनी प्रभावी आती है और सुधार के काम कितनी तेजी से शुरू होते हैं। दिल्ली के लाखों नागरिक सुरक्षित और साफ पार्कों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed