{"_id":"5869f3de4f1c1bff5115839a","slug":"lg-delhi-anil-baijal-joins-twitter-following-three-including-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी बनते ही ट्विटर पर आए बैजल, 24 घंटे से भी कम समय में 1700 फॉलोअर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी बनते ही ट्विटर पर आए बैजल, 24 घंटे से भी कम समय में 1700 फॉलोअर
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jan 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
anil baijal
- फोटो : ट्विटर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए उपराज्यपाल अनिल बैजल रविवार को ट्विटर पर आ गए। शपथ ग्रहण के अगले दिन ट्विटर पर आने वाले बैजल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएमओ इंडिया और नरेंद्र मोदी को फॉलो किया।
विज्ञापन
वहीं दिन में 12 बजकर 21 मिनट पर ट्विटर ज्वाइन करने वाले उपराज्यपाल को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल समेत करीब 1100 लोगों ने शुरुआती नौ घंटे में फॉलो किया।
विज्ञापन
बैजल ने सीधे जनता से संवाद स्थापित करने के लिए ट्विटर अकाउंट @LtGovDelhi पर ट्वीट टू एलजी दिल्ली का लिंक भी दिया गया है। ट्विटर पर आने के बाद उपराज्यपाल ने सबसे पहला ट्वीट दिल्ली की जनता को बधाई देने के लिए किया।
विज्ञापन
ये ट्विटर अकाउंट सत्यापित नहीं है लेकिन राजनिवास अधिकारियों ने कहा है कि उपराज्यपाल ने ट्विटर ज्वाइन कर लिया है। इससे जनता और मीडिया के साथ संवाद में आसानी होगी। जनता सुझाव भी दे सकेगी और सवाल भी पूछ सकेगी।