फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG canceled the appointment of Principal Secretary of delhi government

नजीब जंग ने हटाया दिल्ली सरकार का अफसर

Mon, 18 May 2015 09:31 PM IST
Updated Mon, 18 May 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
LG canceled the appointment of Principal Secretary of delhi government

दिल्ली में केजरीवाल और एलजी के बीच चल रही तनातनी खत्म होने की बजाय और बढ़ गई है। एलजी-केजरीवाल की इस जंग में जहां अफसर बीच में फंस गए हैं तो वहीं दिल्ली सरकार का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन


अफसरों कि नियुक्ति को लेकर चल रही इस लड़ाई में एलजी नजीब जंग ने प्रमुख सचिव बनाए गए राजेन्द्र कुमार की नियुक्ति को रद्द कर दिया है। आपको बता दें कि ये राजेन्द्र कुमार वही अफसर हैं जिनकी नियुक्ति पर केजरीवाल अड़ गए थे।
विज्ञापन


केजरीवाल ने ही इनकी नियुक्ति की थी। राजेन्द्र कुमार को प्रमुख सचिव के रूप में आनंद मजूमदार की जगह नियुक्त किया गया था।

नियुक्ति रद्द होने पर आप सरकार में हंगामा

LG canceled the appointment of Principal Secretary of delhi government

वहीं अफसर की नियुक्ति रद्द होने के बाद आप सरकार में हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने इस मामले पर ट्वीट कर कहा है कि लैटर मिलने से पहले ही लीक हो जाते हैं ये एक बड़ी संवैधानिक खामी हैं।

मुझे मीडिया से जानकारी मिल रही है कि एलजी ने दिल्ली सरकार को एक पत्र लिखा है। ये वाकई चौंकाने वाला है कि दिल्ली सरकार को का जो लैटर मुझे मिलना चाहिए था वो मिला ही नहीं और मीडिया में लीक हो गया।

आपको बता दें कि दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के बीच चल रही इस लड़ाई में अधिकारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। अब प्रमुख सचिव राजेन्द्र कुमार की नियुक्ति रद्द होने के बाद से ये मामला और भी गंभीर हो गया है।

प्रधान सचिव हटाने को लेकर एलजी ने लगाया था वीटो

LG canceled the appointment of Principal Secretary of delhi government

ये बात सिर्फ असुरक्षा की नहीं है बल्कि पिछले एक पखवाड़े से चल रहे इस विवाद ने दिल्ली सरकार के कामों को भी पटरी से उतार दिया है। आज मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था।


आपको बता दें कि दिल्ली में प्रधान ऊर्जा व उद्योग सचिव व कार्यवाहक मुख्य सचिव शकुंतला डी गैमलिन पर मुख्यमंत्री व मंत्री का अविश्वास, प्रधान सेवा सचिव अनिंदो मजूमदार को हटाने के अलावा अरविंद, एसपी सिंह व कुछ अन्य आईएएस बिना काम के हो गए हैं।

हालांकि ऊर्जा विभाग के सचिव का जिम्मा गत दिनों मुख्यमंत्री के ओएसडी सुकेश जैन के पास है। इसके अलावा मुख्य सचिव दिल्ली के मुख्य सतर्कता अधिकारी भी होते हैं। मुख्यमंत्री की तरफ से प्रधान सेवा सचिव को पद से हटाए जाने पर उपराज्यपाल नजीब जंग ने वीटो लगाया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed