फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   LG approves prosecution against head constable

Delhi: एलजी ने हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी, सरकारी फंड के गबन का मामला

Tue, 19 Dec 2023 01:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 19 Dec 2023 01:57 AM IST
सार

उपराज्यपाल ने हेड कांस्टेबल विजय पाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिस पर अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात का आरोप है।

विज्ञापन
LG approves prosecution against head constable
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

सरकारी फंड के गबन के मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल ने एक हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। उपराज्यपाल ने कहा है कि रिकॉर्ड पर उपलब्ध सबूतों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। उसके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला बनता है। कांस्टेबल ने 2.44 करोड़ रुपये के सरकारी फंड का गबन किया है।

विज्ञापन


इससे पहले इसी एफआईआर में दिल्ली पुलिस के 10 अधिकारियों के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 197 के तहत अभियोजन की मंजूरी उपराज्यपाल द्वारा दी गई थी। जो अदालत में आपराधिक कार्यवाही का सामना कर रहे है। इसी मामले में दिल्ली पुलिस पहले ही चार अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर चुकी है।
विज्ञापन


ताजा घटनाक्रम में उपराज्यपाल ने हेड कांस्टेबल विजय पाल के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिस पर अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और आपराधिक विश्वासघात का आरोप है। उसपर वेतन, एरियर और ट्यूशन फीस के फंड को अपने निजी इस्तेमाल में खर्च करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब उपराज्यपाल ने अक्तूबर में 10 अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी थी, तो उन्हें सूचित किया गया था कि वे सभी अपराध करने के समय बाहरी जिले में तैनात थे, जबकि विजय पाल ट्रैफिक में था। ट्रैफिक का मामला जल्द प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed