फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lg anil baijal bans dumping of garbage in ghazipur dumping ground, fir also lodged in this matter

कूड़े का पहाड़ गिरने के बाद जागा प्रशासन, LG ने गाजीपुर में कचड़ा डालने पर लगाई रोक

Sun, 03 Sep 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 03 Sep 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
lg anil baijal bans dumping of garbage in ghazipur dumping ground, fir also lodged in this matter
एलजी ने बैन क‌िया गाज‌ीपुर में कूड़ा डालना - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर लैंडफिल साइट पर हुए हादसे के बाद उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गाजीपुर के डंपिंग ग्राउंड में तत्काल प्रभाव से कूड़ा डालने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही इस लैंडफिल साइट को दो सालों के अंदर खाली करने का भी आदेश दिया है। 

विज्ञापन


आगामी नवंबर से साइट से कूड़ा उठाकर उसका प्रयोग सड़क बनाने के लिए किया जाएगा और अगले दो वर्षो में इस साइट को खाली कर दिया जाएगा। 

उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इतना ही नहीं, लोगों की सुरक्षा के ध्यानार्थ घटना स्थल वाली सड़क को भी अस्थाई रूप से बंद कर करने का निर्देश दिया गया है।     
विज्ञापन


बैठक में उपराज्यपाल ने निर्देश दिए कि तत्काल प्रभाव से ही गाजीपुर लैंडफिल साईट पर ठोस कचरा और किसी अन्य प्रकार की गाद नहीं डाली जाएगी। पूर्वी दिल्ली एमसीडी अपने इलाके के कचरे को तुरंत किसी अन्य वैकल्पिक जगह पर भेजगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

       
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने गाजीपुर हादसे को लेकर तत्काल उपायों के लिए बुलाई बैठक में सिविक एजेंसियों के कामकाज पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कूड़े की समस्या का समाधान किया जाता तो इस प्रकार के हादसों से बचा जा सकता था। 
 
बैठक में उपराज्यपाल ने यातायात आयुक्त को निर्देश दिए कि वह लोगों की सुरक्षा के लिए यातायात के लिए तुरंत वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित करे इस संबंध में यातायात पुलिस एक सलाह जारी करेगी और मुख्य स्थानों पर उचित मार्गसूचक भी लगाएगी। बैठक में संभावना जताई गई कि जहां शुक्रवार को घटना हुई वहां कहीं कूड़ा पुन: न खिसक जाए।     
  
उपराज्यपाल ने सभी संबंधित एजेंसियों को कहा कि वह इस प्रकार की आकस्मिक घटनाओं से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें और इस तरह की घटनाएं भविष्य में न हों इसके लिए समन्वय होना चाहिए।  

दिल्ली में अब नहीं बनेगा कूड़े का पहाड़: केजरीवाल 
गाजीपुर जैसे हादसे फिर नहीं घटे इसे लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उपराज्यपाल अनिल बैजल से मिले। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इस विषय पर काफी विस्तृत चर्चा उपराज्यपाल के साथ हुई। इसमें यह तय किया गया है कि ना केवल गाजीपुर बल्कि, भलस्वा लैंडफिल साइट में भी अब कूड़ा-कचरा नहीं फेंका जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अब दिल्ली में कूड़ा का पहाड़ बनने नहीं दिया जाएगा। 

मेयर ने निगमायुक्त से लैंडफिल पर मांगी रिपोर्ट 

lg anil baijal bans dumping of garbage in ghazipur dumping ground, fir also lodged in this matter
delhi ghazipur landfill collapes

पूर्वी दिल्ली नगर निगम के गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल में हादसा होने के बाद उत्तरी दिल्ली नगर निगम सजग हो गई। उसने अपने भलस्वा सेनेटरी लैंडफिल में गाजीपुर जैसी घटना होने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए है।

 इस सेनेटरी लैंडफिल में भी क्षमता से काफी अधिक कूड़ा डाला जा चुका है और अभी भी कूड़ा डाला जाता है। इसके चलते इस सेनेटरी लैंडफिल में कूड़े के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हुए है जो काफी दूर से दिखाई देते हैं।       

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मेयर प्रीति अग्रवाल ने गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल के ढहने के हादसे के मद्देनजर शनिवार को निगमायुक्त से भलस्वा सेनेटरी लैंडफिल के संबंध में रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के भलस्वा सेनेटरी लैंडफिल में भी गाजीपुर सेनेटरी लैंडफिल जैसा खतरा है। 

इस कारण ऐसे हादसे से बचने के लिए जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए। मेयर ने कहा कि सेनेटरी लैंडफिल की समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की आवश्यकता है, तभी गाजीपुर जैसी घटना रोकी जा सकेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed