{"_id":"66dc7a26de2c3baa0e0e7fff","slug":"leopard-seen-near-gas-utility-located-at-karanpur-turn-in-dhaulana-area-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: गढ़ के बाद धौलाना में दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: गढ़ के बाद धौलाना में दिखा तेंदुआ, वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल
Sat, 07 Sep 2024 09:37 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Sep 2024 09:37 PM IST
सार
धौलाना क्षेत्र के करनपुर मोड़ पर स्थित गैस एसेंजी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गढ़मुक्तेश्वर के नवादा में बार-बार तेंदुआ दिखने की चर्चाओं के बाद शनिवार को धौलाना क्षेत्र के करनपुर मोड़ पर स्थित गैस एसेंजी के पास तेंदुआ दिखाई दिया। कुछ ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक खेत पर तेंदुआ विचरण करता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करनपुर मोड़ पर स्थित गैस एसेंजी के पास का है। इस वीडियो के वायरल होने से आसपास के क्षेत्र के लोग में दशहत व्याप्त है। इस संबंध में थाना पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। वन विभाग के डीएफओ प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद क्षेत्र में टीम भेजी जा रही है। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
विज्ञापन