फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leopard seen in NTPC plant Jarcha forest department searching for it 

एनटीपीसी प्लांट में दिखा तेंदुआ, तलाश में जुटा वन विभाग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Sun, 11 Oct 2020 12:54 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, जारचा
संवाद न्यूज एजेंसी, जारचा Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 11 Oct 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in NTPC plant Jarcha forest department searching for it 
वायरल वीडियो में दिखा तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली क्षेत्र स्थित एनटीपीसी प्लांट में मंगलवार रात एक तेंदुआ दिखाई दिया था। शनिवार को उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वन विभाग की टीम तीन दिन से तेंदुए की तलाश में जुटी है, लेकिन अब तक तेंदुए का पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


मौके पर मिले पंजे के निशान और फोटो की मिलान करने के बाद जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने तेंदुए की पुष्टि की है। एनटीपीसी अधिकारियों ने प्लांट के बड़े हिस्से में पेड़-पौधे आदि लगाकर बगीचा बना रखा है। यहीं पर प्लांट से निकलने वाली राख के भी ढेर हैं। 
विज्ञापन


इसे ऐश माउंट कहा जाता है। इसी हिस्से में गुरुवार रात तेंदुआ दिखाई देने से एनटीपीसी परिसर में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, ऐश माउंट क्षेत्र में सीआईएसएफ के जवान तैनात हैं। जवानों ने ही तेंदुए जैसे जानवर को देखा था। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की टीम तेंदुए की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि जवानों ने ही मोबाइल से तेंदुए की फोटो खींची थी और वीडियो भी बनाया था, जो खूब वायरल हो रहा है। दो साल पहले भी इसी क्षेत्र में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए थे। उस समय एक फिशिंग कैट पकड़ में आई थी। 

जिला वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एनटीपीसी प्लांट में तेंदुआ दिखाई देने की सूचना मिली है। विभाग की टीम ने मौके पर जांच की है। जानवर के पंजों के निशान लिए गए। पंजे और फोटो का मिलान करने पर यह बात सामने आई कि प्लांट में दिखने वाला जानवर तेंदुआ ही है। 


तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगा दिए गए हैं। अगर तेंदुआ वहां मौजूद है तो उसे पकड़ लिया जाएगा। हालांकि, इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि तेंदुआ वहां से दूर निकल गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed