फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   leopard saw in bulanshahar

तेंदुए ने 16 भेड़ों को मार डाला, 20 जख्मी!

Sat, 08 Mar 2014 10:00 PM IST
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर
अमर उजाला, बुलंदश्ाहर Updated Sat, 08 Mar 2014 10:00 PM IST
विज्ञापन
leopard saw in bulanshahar
गुलावठी-सिकंदराबाद के बाद एक बार फिर जनपद में तेंदुए की दहशत दिखाई पड़ी। शिकारपुर क्षेत्र के गांव रंगपुर में शुक्रवार रात किसी जंगली जानवर ने अहाते में बंधी भेड़ों पर हमलाकर 16 भेड़ों को मार डाला जबकि 20 भेड़ घायल हो गई हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इलाके में तेंदुए के होने की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने किसी जंगली जानवर द्वारा ही इस घटना को अंजाम देने की बात स्वीकारी लेकिन तेंदुए की पुष्टि नहीं की।
विज्ञापन


सलेमपुर थाना क्षेत्र के गांव रंगपुर निवासी रिशीपाल वाल्मीकि भेड़ पालकर परिवार का भरण पोषण करता है। शुक्रवार रात वह भेड़ों को अहाते में बांधकर सौ मीटर दूर अपने मकान में सोने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार सुबह जब वह भेड़ों को चारा देने पहुंचा तो उसके पैरों तले की जमीन खिसक गई। 15 भेड़ अहाते में जबकि एक बाहर रास्ते पर लहूलुहान हालत में मरी पड़ी थी जबकि 20 भेड़ें घायल अवस्था में खड़ी थीं।

सूचना के बाद थाना पुलिस व वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी केआर मीणा मौके पर पहुंचे। ग्रामीण नरेश ने बताया कि सुबह के समय अंधेरे में उसने कुत्ते से बड़े जानवर को गांव से जाते हुए देखा था।


उसने खेतों में बने जानवर के पंजे भी दिखाए। ग्रामीणों ने तेंदुआ होने की आशंका जाहिर की, लेकिन वन अधिधकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

परिवार से छिन गया रोजी-रोटी का सहारा
पीड़ित रिशीपाल ने बताया कि उसका रोजी रोटी का साधन ने जंगली जानवर ने छीन लिया। भेड़ मरने से उसे एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

ग्राम प्रधान गिरधारी लाल, पूर्व प्रधान रामेश्वर गिरि व बालमुकंद गिरि, मुकेश गिरि, खमानी गिरि, विनोद बाल्मीकि, योगेन्द्र गिरि आदि ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शासन से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed