Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lecture on the surveillance of vaccine-preventable diseases at UCMS and GTB Hospital

Delhi NCR News: यूसीएमएस और जीटीबी अस्पताल में टीका-निवारक बीमारियों की निगरानी पर व्याख्यान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
-यह कार्यक्रम संस्थान के बहुविषयक अंतर-विभागीय शैक्षिक गतिविधियों (आइडियास) के तहत हुआ आयोजित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली।
पूर्वी दिल्ली स्थित यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूसीएमएस) और जीटीबी अस्पताल में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से टीका-निवारक बीमारियों की निगरानी को लेकर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्थान के बहुविषयक अंतर-विभागीय शैक्षिक गतिविधियों (आइडियास) के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पोलियो से जुड़े तीव्र शिथिल पक्षाघात, डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस और खसरा-रूबेला जैसी बीमारियों की निगरानी पर विशेष जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने इन बीमारियों की पहचान, मामलों की परिभाषा, जांच की प्रक्रिया और नमूने एकत्र करने के सही तरीकों के बारे में बताया।

इस अवसर पर डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय टीम के प्रमुख डॉ. पुनीत मिश्रा और निगरानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नूपुर गर्ग ने व्याख्यान दिए। उन्होंने बीमारियों की निगरानी से जुड़ी नई जानकारियां साझा कीं और समय पर मामलों की पहचान तथा सही जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को टीका-निवारक बीमारियों की बेहतर पहचान, जांच और निगरानी के तरीकों से अवगत कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed