फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lectric moped catches fire while charging; firefighter rescues brother and sister

Delhi NCR News: चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक मोपेड में लगी आग, भाई-बहन को दमकलकर्मी ने बचाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
lectric moped catches fire while charging; firefighter rescues brother and sister
शाहदरा के बलबीर नगर इलाके में इलेक्ट्रिक मोपेड चार्जिंग के दौरान घर में आग लग गई, अंदर दो नाबाल
देर रात 1:50 बजे मिली आग लगने की सूचना, हादसे में कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शाहदरा स्थित बलबीर नगर में बुधवार देर रात चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक मोपेड में आग लग गई। आग ने पास खड़ी एक अन्य बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान घर के कमरे में मौजूद भाई-बहन, दक्ष(16) और काव्या(15) साल अंदर फंस गए। उनके पिता किसी तरह चादर ओढ़कर बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मी नरेशपाल ने जान जोखिम में डालकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

कुछ देर बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक मोपेड की चार्जिंग के दौरान हुई घटना मानी जा रही है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दमकल विभाग के अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया कि बुधवार देर रात करीब 1:50 बजे गली नंबर-16, नाला रोड, बलबीर नगर स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर रवाना हो गए। गोकुलपुरी फायर स्टेशन से बाइक पर पहुंचे दमकलकर्मी नरेशपाल ने बचाव कार्य शुरू किया। जांच में पता चला कि मकान के भूतल पर अंकुर मित्तल अपने दो बच्चों के साथ रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर उनके भाई अमित मित्तल रहते हैं। करीब 40 गज के मकान में ग्राउंड फ्लोर की गैलरी में आग लगी थी। गैलरी में इलेक्ट्रिक मोपेड और एक बाइक खड़ी थी। दोनों में आग लग चुकी थी। अंदर कमरे में दो नाबालिग फंसे हुए थे। लेकिन दमकलकर्मी ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed