{"_id":"5e3b4f098ebc3ee5d475c956","slug":"leaders-hit-each-other-with-pakistani-arrows-n-delhi-election-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा चुनावः नेताओं ने ‘पाकिस्तानी तीर’ से किए एक-दूसरे पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा चुनावः नेताओं ने ‘पाकिस्तानी तीर’ से किए एक-दूसरे पर प्रहार
Thu, 06 Feb 2020 04:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
आशीष तिवारी, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 06 Feb 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
आप कांग्रेस बीजेपी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में शनिवार को चुनाव है। आज चुनाव प्रचार भी थम जाएगा, लेकिन इस प्रचार में राजनेताओं के बयान खूब तीखे रहे। बीते कुछ दिनों में ऐसे तीखे बयानों की दिल्ली की रैलियों में बाढ़ सी आ गई है।
विज्ञापन
हैरानी की बात यह है कि दिल्ली में हुए अब तक के चुनावी इतिहास में इस बार सबसे ज्यादा पाकिस्तान का जिक्र हो रहा है। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का जमकर नाम लेकर अपनी चुनावी नैया पार लगाने की जुगत में लगी हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के चुनाव में पाकिस्तान का सबसे पहले जिक्र भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने किया था। उन्होंने कहा था कि 8 फरवरी को भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। उसके बाद से पाकिस्तान की ऐसी एंट्री हुई कि वहां के मंत्री फवाद चौधरी तक ने दिल्ली चुनाव में अपनी रुचि दिखाते हुए ट्वीट कर डाला। यह सिलसिला अब तक चल रहा है।
विज्ञापन
इसमें पाकिस्तान के अलावा तीखे बयानों के साथ शाहीनबाग में आतंकी कैंप, शाहीनबाग के लोगों को घर में घुसकर दुष्कर्म करने जैसे बयानों से लेकर बुरहान वानी और अफजल गुरु तक का जिक्र हो रहा है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने एक बार फिर पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी को अपना नाम बदल कर मुस्लिम लीग रख लेना चाहिए।
क्योंकि, उमर खालिद, अफजल गुरु, बुरहान वानी आतंकवादियों को अपना बाप मानने वालों को योगी आदित्यनाथ से डर लग रहा है। दिल्ली की हर रैली में योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान का जिक्र किया। उत्तम नगर की रैली में फिर से पाकिस्तान का जिक्र करते हुए कहा कि केजरीवाल को पाकिस्तान का समर्थन है।
जिनको दिल्ली में पाठशालाएं खुलवाने की जिम्मेदारी थी वो पांच साल तक मधुशालाएं खुलवाते रहे। यमुना को जहरीला बनाने के लिए योगी ने केजरीवाल पर हमला बोला। दिल्ली के सांसद प्रवेश वर्मा ने तो केजरीवाल को आतंकवादी बता दिया था।
कांग्रेस और आप
भाजपा नेताओं के अलावा कांग्रेस और आप ने भी खूब तीखे हमलों के साथ पाकिस्तान का जिक्र किया। कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार करने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि शाहीन बाग में ही हिंदुस्तान है और हिंदुस्तान में ही शाहीनबाग है।
आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के हिंसक गंवारों को दिल्ली से भगाओ सारों को। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के दिल्ली में प्रचार पर रोक लगाने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। संजय सिंह ने बगैर नाम लिए यूपी के मुख्यमंत्री को मनोरोगी तक कह डाला और तमंचा कल्चर बढ़ाने वाला, उत्तर प्रदेश को रोगी बनाने वाला बताया।
उन्होंने गृहमंत्री को दिल्ली में बवाल करने की साजिश रचने और दिल्ली चुनाव टलवाने तक का आरोप लगाया। उधर, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने खुद को शाहीन बाग के साथ खड़ा बताया, जबकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक कार्यक्रम में हनुमान चालीसा का पाठ तक करते दिखे।