{"_id":"6ab3c648755a0b15710805d1","slug":"leaders-from-three-states-are-in-charge-of-the-delhi-bjp-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156177-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली भाजपा की कमान तीन प्रदेशों के नेताओं को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली भाजपा की कमान तीन प्रदेशों के नेताओं को
विज्ञापन
2017 में नगर निगम की चुनावी कमान संभाल चुके विनय सहस्रबुद्धे प्रभारी, नामग्याल और दर्शनाबेन सह-प्रभारी नियुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा आलाकमान ने दिल्ली भाजपा की संगठनात्मक जिम्मेदारी महाराष्ट्र, लद्दाख और गुजरात की राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले नेताओं को सौंपी है। डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जबकि लद्दाख के पूर्व सांसद जामयांग त्सेरिंग नामग्याल और गुजरात की पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री दर्शनाबेन जरदोश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। तीनों का दिल्ली भाजपा संगठन से सीधा जुड़ाव सीमित रहा है। हालांकि, सहस्रबुद्धे का राजधानी से पुराना चुनावी संबंध रहा है।
सहस्रबुद्धे वर्ष 2017 के दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के चुनाव प्रभारी थे। उस चुनाव में भाजपा ने 270 में से 181 वार्ड जीतकर तीनों नगर निगमों में सत्ता बरकरार रखी थी। यह निगम चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत थी। करीब नौ साल बाद सहस्रबुद्धे को दोबारा दिल्ली की जिम्मेदारी मिली है, लेकिन इस बार उनकी भूमिका केवल एमसीडी चुनाव तक सीमित नहीं होगी। वह पूरे दिल्ली भाजपा संगठन के प्रभारी होंगे।
महाराष्ट्र से आने वाले सहस्रबुद्धे का संगठनात्मक अनुभव लंबा है। वह एबीवीपी से भाजपा के राष्ट्रीय संगठन तक पहुंचे और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद जैसी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। संगठन, प्रशिक्षण और नीति से जुड़े कामों में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।
विज्ञापन
जामयांग त्सेरिंग नामग्याल लद्दाख भाजपा के प्रमुख नेताओं में रहे हैं। वह लद्दाख से लोकसभा सांसद और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं दर्शनाबेन जरदोश की राजनीतिक पृष्ठभूमि गुजरात के सूरत से जुड़ी है। नगर निकाय की राजनीति से शुरुआत करने के बाद वह लोकसभा पहुंचीं और मोदी सरकार में रेलवे व कपड़ा राज्यमंत्री रहीं। इनई टीम में महाराष्ट्र का संगठनात्मक अनुभव, लद्दाख का संसदीय अनुभव और गुजरात की नगर निकाय से केंद्र सरकार तक की राजनीतिक पृष्ठभूमि का मेल दिखाई देता है।