फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Leader of Opposition in Delhi Assembly Atishi sought time to meet President

दिल्ली में नया सियासी घमासान: विधानसभा में आप MLA को न घुसने देने पर भड़कीं आतिशी, राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

Thu, 27 Feb 2025 05:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 27 Feb 2025 05:18 PM IST
सार

आतिशी ने राष्ट्रपति से तत्काल मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों को न घुसने देने पर राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है।

विज्ञापन
Leader of Opposition in Delhi Assembly Atishi sought time to meet President
नेता विपक्ष आतिशी - फोटो : X/AAP

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। आतिशी ने राष्ट्रपति से तत्काल मिलने का समय मांगा है। आतिशी ने विधानसभा में आम आदमी पार्टी (आप) विधायकों को न घुसने देने पर राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय मांगा है। आतिशी विधायक दल के साथ राष्ट्रपति से मिलने जाएंगी। उधर, सदन में विपक्ष के सदस्यों के निलंबन को लेकर आतिशी ने आप विधायकों के साथ विरोध जताया।

विज्ञापन

नेता विपक्ष आतिशी ने कहा, 'विधानसभा परिसर के बाहर रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। बाबासाहेब आंबेडकर और अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर दिल्ली सरकार के दफ्तरों से हटाना शहीदों और दलित पिछड़ों का अपमान है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के विधायकों के निलंबन के बाद आप ने किया धरना प्रदर्शन
सदन में विपक्ष के विधायकों के निलंबन पर दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर आम आदमी पार्टी के विधायकों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि उन्हें और उनकी पार्टी के विधायकों को विधानसभा परिसर के अंदर घुसने नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन

आतिशी ने कहा- यह गैर लोकतांत्रिक
पूर्व मुख्यमंत्री और दिल्ली की नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, 'पुलिस अधिकारी कह रहे हैं कि हम (आप विधायक) विधानसभा से निलंबित हैं इसलिए हमें विधानसभा परिसर में भी प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। यह गैर लोकतांत्रिक और गैर संवैधानिक है। आज तक देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। किसी भी विधानसभा में चुने हुए विधायक को कभी नहीं रोका जाता। संसद में भी गांधी प्रतिमा के नीचे निलंबित होने पर भी विरोध होते हैं। आखिरकार हमें कैसे रोका जा सकता है? हमने अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई बात नहीं हो रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed