फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Latest applications will be considered for JNU PhD admission

Delhi NCR News: जेएनयू पीएचडी दाखिला में नवीनतम आवेदन पर होगा विचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 पीएचडी दाखिला के संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत दो बार आवेदन करने वाले उम्मीदवार के दूसरे व नवीनतम आवेदन पर विचार किया जाएगा। पहले आवेदन पर विचार नहीं होगा। अधिसूचना के अनुसार वाइवा परीक्षा के लिए केवल जेआरएफ/नेट-पीएचडी श्रेणी के अंतर्गत मौखिक परीक्षा के लिए आमंत्रित उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि उन्हें केवल अध्ययन क्षेत्रों (अधिकतम तीन) में प्रवेश के लिए तरजीह मिलेगी। इनका उल्लेख उन्होंने अपने दूसरे आवेदन में किया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल मौखिक परीक्षा में भाग लेने से उन्हें पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश का कोई अधिकार नहीं मिल जाता है। इसके अलावा किसी उम्मीदवार द्वारा जाली दस्तावेजों/झूठे प्रमाण-पत्रों/डिजिटल हेरफेरों (जैसे नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम आदि) के माध्यम से प्रवेश प्राप्त करने के किसी भी कदाचार से विश्वविद्यालय नियमों के अनुसार सख्ती से निपटेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed