फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Late at Vaishali Metro, the Wet travelers

वैशाली रूट पर मेट्रो लेट, यात्रियों ने किया वेट

Fri, 05 Jun 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 05 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
Late at Vaishali Metro, the Wet travelers

नोएडा-द्वारिका मेट्रो लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण बृहस्पतिवार सुबह मेट्रो यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। तीन मिनट के बजाए मेट्रो 10-12 मिनट में आ रही थी।

विज्ञापन


इस कारण सुबह नौ बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक यात्री परेशान रहे। दरअसल, सुबह करीब आठ बजे नोएडा-द्वारिका रूट पर तकनीकी खराबी आ गई थी। इस वजह से मेट्रो की गति को कम कर दिया गया।
विज्ञापन


उस रूट पर मेट्रो धीमी होने के कारण वैशाली रूट पर भी मेट्रो 10-12 मिनट के अंतराल पर आई। यात्रियों का दबाव होने के कारण प्लेटफॉर्म और स्टेशन के अन्य हिस्सों में भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुबह करीब 10 बजे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने से रोक दिया गया। भीड़ कम होने के बाद ही यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर जाने दिया गया। दोपहर करीब एक बजे संचालन सुचारु हो सका।

डीएमआरसी के पीआरओ ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण संचालन में देरी हुई थी। उधर, मेट्रो में देरी के कारण बड़ी संख्या में यात्री ऑफिस के लिए लेट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed