फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Last metro coach will be reserved for ladies

मेट्रो में अंतिम डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित

Sat, 23 May 2015 08:13 PM IST
Updated Sat, 23 May 2015 08:13 PM IST
विज्ञापन
Last metro coach will be reserved for ladies

दिल्ली मेट्रो के सबसे पुराने रूट दिलशाद गार्डन से रिठाला के बीच चलने वाली रेड लाइन पर वापस लौटती ट्रेन में सबसे पहले की बजाय अब आखिरी डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा।

विज्ञापन


महिला यात्रियों की मांग व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डीएमआरसी ने यह बदलाव किया है। नए नियम के तहत शनिवार से नई व्यवस्था के तहत आखिरी डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होगा।
विज्ञापन


डीएमआरसी की सबसे पुरानी रेड लाइन पर दिलशाद गार्डन से चलकर रिठाला पहुंचने के बाद ट्रेन समाप्त हो जाती है। आने वाली ट्रेन जिस प्लेटफॉर्म पर समाप्त होती है, उसी से दोबारा रिठाला से दिलशाद गार्डन के लिए ट्रेन तैयार होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलशाद गार्डन की ओर से आने वाली ट्रेन का पहला डिब्बा, जोकि महिलाओं के आरक्षित होता था, वह प्लेटफॉर्म पर पहुंचने के बाद समाप्ति पर आखिरी बन जाता था। ऐसे में आरक्षित डिब्बे की महिलाओं को उतरने में दिक्कत आती थी।

सुरक्षा को ध्यान में रखकर उठाया कदम

Last metro coach will be reserved for ladies

क्योंकि पुरुष सहयात्रियों की भीड़ एकदम अंदर आने से उन्हें समस्या हो रही थी। दिल्ली मेट्रो ने महिलाओं की सुरक्षा व दिक्कत को देखते हुए पहले विशेष सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात किए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

डीएमआरसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कम्युनिकेशन अनुज दयाल के मुताबिक महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर यह बदलाव किया गया है।

दिल्ली मेट्रो में इससे पहले यह व्यवस्था बदरपुर से मंडी हाउस के बीच चलने वाली वायलेट लाइन और मुंडका से इंद्रलोक/कीर्तिनगर के बीच चलने वाली ग्रीन लाइन में भी बना रखी है।

बदरपुर की ओर से आने वाली ट्रेन में आखिरी डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होता है। जबकि मंडी हाउस से बदरपुर की ओर जाने वाली ट्रेन में पहला डिब्बा महिलाओं के लिए आरक्षित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed