फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Last day of nomination for DUSU elections today

DUSU Election 2024: डूसू चुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन आज, NSUI-ABVP अपने प्रत्याशियों का पर्चा भरवाएंगे

Thu, 19 Sep 2024 08:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Sep 2024 08:41 AM IST
सार

मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। एनएसयूआई, एबीवीपी व आइसा जैसे प्रमुख छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को ही अपने उम्मीदवारों का नामांकन कराने की रणनीति तैयार की है। 

विज्ञापन
Last day of nomination for DUSU elections today
दिल्ली विश्वविद्यालय, Delhi University - फोटो : University Of Delhi

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए बृहस्पतिवार(आज) अहम दिन होने वाला है। आज नामांकन करने का अंतिम दिन है।  भावी उम्मीदवार सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इसके बाद नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। इसके बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होगी। 20 सितंबर दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन


मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया का आखिरी दिन है। एनएसयूआई, एबीवीपी व आइसा जैसे प्रमुख छात्र संगठनों ने बृहस्पतिवार को ही अपने उम्मीदवारों का नामांकन कराने की रणनीति तैयार की है। एनएसयूआई जहां 11 से 12 उम्मीदवारों के नामांकन कराएगा, वहीं एबीवीपी ने सात उम्मीदवारों का नामांकन कराने का फैसला किया है। आइसा भी चार से ज्यादा उम्मीदवारों के नामांकन कराएगा। हालांकि छात्र संगठन पैनल की घोषणा नाम वापसी वाले दिन ही करेंगे।  
विज्ञापन


डीयू प्रशासन ने आखिरी दिन होने के चलते नामांकन प्रक्रिया के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बात पर नजर रखी जाएगी कि आखिरी दिन नामांकन के दौरान भावी उम्मीदवार व उनके समर्थक किसी तरह का हुड़दंग न मचाएं। इसके लिए नामांकन केंद्र पर पुलिस और डीयू सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा रहेगा। बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद भावी उम्मीदवारों को जमानत राशि का बैंक ड्राफ्ट जमा कराना होगा। बृहस्पतिवार को ही 3.15 बजे तक फॉर्म की छंटनी की जाएगी। शाम 6:00 बजे तक उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी कर दी जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सितंबर को होगी नाम वापसी 
20 सितंबर 12 बजे तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापस लिए जाने वाले दिन ही उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इसके बाद यह तय हो जाएगा कि किस पद के लिए कितने प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी ताल ठोक रहे हैं। इसके ही उम्मीदवार अपना अधिकारिक रूप से चुनाव प्रचार शुरू कर देंगे। अब तक छात्र संगठन प्रचार जारी किए हुए थे। मालूम हो कि डूसू चुनाव 27 सितंबर को होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed