फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   last date to file nomination for gurugram nagar nigam election on 8th september

नगर निगम चुनाव के लिए नामांकन पत्र 8 से जमा होंगे

Sun, 03 Sep 2017 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sun, 03 Sep 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
last date to file nomination for gurugram nagar nigam election on 8th september
VOTE

 नगर निगम चुनाव के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। 8 सितंबर से पर्चे जमा करने के लिए अलग-अलग वार्डों के लिए अलग-अलग जगह तय की गई हैं। इसके साथ सहायक रिटर्निंग अधिकारी की ड्यूटी भी लगाई गई है।

विज्ञापन


उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया को नगर निगम चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। 35 वार्डों में 12 सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। निगम चुनावों को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए उपायुक्त ने रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। निगम चुनाव लडने के इच्छुक उम्मीदवार संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 
विज्ञापन


वार्ड 1, 2 व 3 के लिए लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित कमरा नंबर-205 में जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान के कार्यालय में नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। वार्ड 4, 5 व 6 के लिए नामांकन लघु सचिवालय स्थित एसडीएम भारत भूषण गोगिया के कार्यालय में किए जाएंगे। वार्ड 7, 8 व 9 के लिए लघु सचिवालय स्थित प्रथम तल पर पटौदी के एसडीएम रविंद्र यादव के कार्यालय में पर्चे जमा होंगे। वार्ड 10, 11 व 12 के लिए गुरुग्राम के लघु सचिवालय में प्रथम तल पर तहसील कोर्ट में नामांकन पत्र लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केटिंग बोर्ड के क्षेत्रीय प्रशासक वार्ड 13, 14 व 15 के लिए अतिरिक्त श्रम आयुक्त, कार्यालय पंचायत भवन में नामांकन लेंगे। कादीपुर के नायब तहसीलदार वार्ड 16, 17 व 18 के लिए उप-तहसील कार्यालय, कादीपुर स्थित कम्युनिटी सेंटर में नामांकन लेंगे। जिला राजस्व अधिकारी वार्ड 19, 20 व 21 के लिए नामांकन लघु सचिवालय के द्वितीय तल पर लेंगे। बादशाहपुर के नायब तहसीलदार वार्ड 22, 23 व 24 के लिए लघु सचिवालय के प्रथम तल पर नामांकन लेंगे। 


एसडीएम सतीश यादव वार्ड 25, 26 व 27 के लिए नामांकन उनके विकास सदन के निकट स्थित कार्यालय में लेंगे। हरियाणा राज्य परिवहन के महाप्रबंधक को वार्ड 28, 29 व 30 के लिए अपने कार्यालय में नामांकन लेंगे। वजीराबाद के नायब तहसीलदार वार्ड 31 व 32 के लिए उप-तहसील कार्यालय में नामांकन पत्र लेंगे। जिला परिषद् गुरुग्राम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वार्ड 33, 34 व 35 के लिए सिविल लाइन स्थित जिला परिषद् कार्यालय में नामांकन पत्र प्राप्त करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed