फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Laptops distributed to 1200 meritorious students, CM honored students and players

Delhi NCR News: 1200 मेधावियों को बांटे लैपटॉप, सीएम ने छात्रों-खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने कहा-19 हजार करोड़ के शिक्षा बजट से बदल रही सरकारी स्कूलों की तस्वीर
विज्ञापन

खेल महाकुंभ के विजेताओं को भी मिला सम्मान, खिलाड़ियों के लिए 50 करोड़ जारी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका के यशोभूमि में आयोजित यशोत्सव 2026 में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए 1200 मेधावियों को लैपटॉप बांटे।

दिल्ली खेल महाकुंभ 2025-26 के विजेता खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। दिल्ली खेल महाकुंभ में 25 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन योजना के तहत 35 करोड़ और 15 करोड़ मिलाकर कुल 50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कक्षा 10वीं और 12वीं के 222 मेधावी छात्रों और 34 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को भी सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां छात्रों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने 1.03 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जिसमें करीब 19 हजार करोड़ शिक्षा के लिए रखे गए हैं। अब स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल और अन्य गतिविधियों पर भी बराबर ध्यान दिया जा रहा है। खेलों के लिए 16 मैदान और स्टेडियम खोले गए हैं, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा भाग ले सकें। ओलंपिक पदक विजेताओं के लिए 7 करोड़, 5 करोड़ और 3 करोड़ रुपये तक के पुरस्कार तय किए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में कला उत्सव, एक भारत श्रेष्ठ भारत, बाल वाटिकाएं, दिव्यांग छात्रों के लिए सुविधाएं और 100 से ज्यादा ड्रोन क्लब जैसे नए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed