फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Laptop cost of 30 thousand just in 1145 rupees

इनसे सीखिए ऑनलाइन शॉपिंग, जिन्हें कंपनी भी करती है सलाम

Wed, 06 May 2015 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 06 May 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन
Laptop cost of 30 thousand just in 1145 rupees

आपने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से हास्यापद डिलीवरी के कई किस्से सुने होंगे। जैसे स्मार्ट फोन की जगह साबुन भेजा जाना, आई फोन की जगह पत्थर भेजा जाना या खाली बॉक्स ही भेज देना।

विज्ञापन


लेकिन दिल्ली के अनुज चौहान के साथ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर चौंकाने वाला किस्सा हुआ। दरअसल अनुज को पेटीएम साइट द्वारा 1145 रुपए के वाई-फाई रुटर के ऑर्डर पर 30 हजार के लैपटॉप की डिलिवरी हुई।
विज्ञापन


अनुज चौहान ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि 10 अप्रैल को उन्होंने 1145 रूपए की कीमत के वाई-फाई रूटर का ऑर्डर दिया था, जो उन्हें 16 अप्रैल को मिला। डिलीवरी बॉय के हाथ में बड़ा बक्सा देखकर उन्होंने इसे उनका ऑर्डर होने से मना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑर्डर देख हैरान हुआ खरीददार

Laptop cost of 30 thousand just in 1145 rupees

लेकिन डिलीवरी बॉय ने निश्चितता से उन्हें उनके ऑर्डर की डिटेल दिखाई। डिटेल जांचने के बाद जब इसे खोला तो इसमें लैपटॉप बॉक्स मिला।

जिसे देखकर वे चौंक गए। इसमें 30 हजार की कीमत का डेल लेपटॉप था। इस ऑर्डर के बाद चौहान ने लिखा कि जहां सबको साबुन, पत्थर और फल मिल रहे हैं वहीं उन्हें लेपटॉप मिला है उन्हें कुछ अच्छा करना चाहिए।

दो हजार से भी कम कीमत पर ब्रांडेड लेपटॉप मिलना वह भी तब जबकि उनका खुद का लेपटॉप बेहतर स्थिति में ना हो, अच्छी डील है। लेकिन इसके बावजूद भी चौहान ने बेहतर करने के लिए सोचा।

कंपनी ने दिया ईमानदारी का इनाम

Laptop cost of 30 thousand just in 1145 rupees

अनुज ने लेपटॉप को वापस करने का फैसला किया और साथ ही शॉपिंग साइट के एमडी को ऑर्डर की जानकारी के लिए लेटर लिखा। पेटीएम ने चौंकते हुए अनुज की अच्छाई के नाते उन्हें लेपटॉप गिफ्ट करने का फैसला किया।

कंपनी के प्रवक्ता के मुताबिक जब अनुज ने उन्होंने फेसबुक पर टैग करते हुए ये जानकारी दी तो उन्होंने उसकी ईमानदारी और अच्छाई से प्रभावित होकर लेपटॉप अपने पास रखने को कहा।

उन्हें इस बात की खुशी है कि कंपनी ऐसे मूल्यों और बड़ी सोच वाले भारतीय खरीददारों से जुड़ी है। वे अनुज के जीवन में सफलता की कामना करते हैं। कंपनी और अनुज के बीच का ये विचित्र किस्सा सोशल साइट्स पर छाया रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed