फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lakhs on supporters gathered at MSG screening in Gurgaon

MSG का प्रीमियर देखने पहुंचे दो लाख लोग

Fri, 16 Jan 2015 05:03 PM IST
Updated Fri, 16 Jan 2015 05:03 PM IST
विज्ञापन
Lakhs on supporters gathered at MSG screening in Gurgaon

शुक्रवार को गुड़गांव के लेजर वैली ग्राउंड में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म 'मैसेंजर ऑफ गॉड' के प्रीमियर के लिए दो लाख से ज्यादा लोग पहुंचे।

विज्ञापन


बता दें कि इस फिल्म की प्रीमियर को लेकर पंजाब और हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में विरोध की लहर भी उतनी ही प्रचंड है। शुक्रवार को सुबह आईएनएलडी और आईएनएसओ के 60 से ज्यादा समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


ये सभी लोग गुड़गांव के लेजर वैली की तरफ बढ़ रहे थे और फिल्म को प्रीमियर को रोकने की कोशिश कर रहे थे। राम रहीम के समर्थक और विरोधियों के बीच टकराव को रोकने के लिए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का प्रीमियर एक खुले मैदान में रखा गया था। मैदान में लगभग एक दर्जन से ज्यादा स्क्रीन लगाए गए थे। फिल्म की स्क्रिनिंग के लिए विशेष इंतेजाम किए गए थे।

दो लाख टिकट बिके

Lakhs on supporters gathered at MSG screening in Gurgaon

फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए टिकट को पहले ही ‌बुक किए जा चुके ‌थे। एक टिकट की कीमत दो हजार रुपये थी। प्रीमियर से पहले ही फिल्‍म स्क्रीनिंग के लगभग दो लाख टिकट बिक चुके थे।

इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भगवान के संदेश को लोगों तक पहुंचाना कोई गलत काम नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस मैं अपने आप को भगवान साबित नहीं करना चाहता। मैं केवल भगवान का संदेशवाहक हूं। रॉकस्टार होने में कोई बुराई नहीं है। दुनिया में जितने भी रॉकस्टार हुए वो भी मेरी तरह आम इंसान ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed