{"_id":"6a6777dc7667c282b807fa01","slug":"lakh-via-fake-jewelry-advertisement-on-social-media-one-arrested-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-147855-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर फर्जी आभूषण विज्ञापन देकर महिला से 1.16 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: सोशल मीडिया पर फर्जी आभूषण विज्ञापन देकर महिला से 1.16 लाख की ठगी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर आभूषण बेचने का फर्जी विज्ञापन देखकर एक महिला से 1.16 लाख रुपये से अधिक की ठगी के आरोप में 26 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पहचान हरियाणा के पलवल निवासी अंकित ठाकुर के रूप में हुई है। जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किया एक मोबाइल और एक सिम कार्ड भी बरामद किया गया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष फरवरी में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने सोशल मीडिया पर आभूषण बेचने का एक विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए नंबर पर संपर्क करने के बाद उसे दूसरे नंबर से फोन आया। इसके बाद एक संदेश भेजने वाले मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से एक व्यक्ति ने खुद को विक्रेता का प्रतिनिधि बताकर उससे संपर्क किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के झांसे में आकर महिला ने 14 फरवरी को कई यूपीआई लेनदेन के माध्यम से 1.16 लाख रुपये से अधिक की राशि भेज दी। हालांकि, आभूषण की आपूर्ति नहीं की गई, जिसके बाद उसने साइबर पुलिस से शिकायत की।
जांच के दौरान पुलिस ने धन के लेनदेन का पता लगाया और पाया कि ठगी गई राशि में से 97,580 रुपये का इस्तेमाल एक क्रेडिट कार्ड का बकाया चुकाने में किया गया, जबकि शेष 19,395 रुपये गुजरात स्थित एक अन्य क्रेडिट कार्ड खाते में भेजे गए।