फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lady sub-inspector sexual harassment by Assistant sub inspector in Nuh

हरियाणा में महिला सब-इंस्पेक्टर से दुष्कर्म, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने 10 साल तक की दरिंदगी

Sat, 12 Jan 2019 08:21 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नूंह Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Jan 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
Lady sub-inspector sexual harassment by Assistant sub inspector in Nuh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पहले शिकायत का निपटारा करने और बाद में शादी का झांसा देकर एक महिला सब-इंस्पेक्टर से असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (एएसआई) द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नूंह महिला थाना पुलिस ने महिला सब-इंस्पेक्टर की शिकायत पर आरोपी थानेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला सब-इंस्पेक्टर ने महिला थाना नूंह में दी शिकायत में कहा कि साल 2005 से 2015 तक वह नूंह पुलिस में तैनात रही। इस दौरान जून 2015 में उसके खिलाफ एक शिकायत एएसआई भंवर के पास आई। 
विज्ञापन


थानेदार भंवर ने महिला पुलिसकर्मी पर दबाव बनाया कि वह उससे संबंध बना लेगी तो उसकी शिकायत को समाप्त करवा देगा, नहीं तो नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। नौकरी जाने के डर से उसने हां कर दी जिसके बाद आरोपी का नूंह पुलिस लाइन स्थित उसके क्वार्टर में आना-जाना शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 सितंबर 2015 को आरोपी ने उसके गले में माला डालकर कहा कि आज से वह उसकी पत्नी है। और उससे कहा कि अब वह उसकी मदद करेगा और उसकी शिकायत का निपटान करवा देगा। 

दिसंबर 2015 में उसका तबादला पलवल हो गया। लेकिन आरोपी से रिश्ते बने रहे। इस दौरान पीड़िता के परिजनों को इस बारे में पता चलने पर पंचायत भी हुई लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया।

आरोपी के परिजनों ने दिया था शादी का आश्वासन
पीड़िता ने 20 अगस्त को आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी, जिस पर आरोपी के परिवार वालों ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसकी शादी भंवर से करवा देंगे। इस संबंध में एक हलफनामा भी दे दिया जिस पर उसने शिकायत वापस ले ली। 

आरोप है कि 4 दिसंबर 2018 को आरोपी ने उससे स्पष्ट कर दिया उसके साथ अब कोई रिश्ता नहीं है, जिससे वह आहत हुई और 9 जनवरी 2019 को नूंह पुलिस को शिकायत दी। 

आरोपी की पत्नी ने की मारपीट

28 मार्च 2018 को वह गवाही देने अदालत जाने के लिए पलवल चौक पर खड़ी थी तो पुलिस लाइन की तरफ से आ रही आरोपी की पत्नी ने उससे मारपीट की। फिर 27 अप्रैल 2018 को आरोपी पीड़िता के पास शाम 4-5 बजे पलवल पहुंचा और दबाव बनाकर उससे फिर शारीरिक संबंध बनाया। 

पीड़िता ने आरोपी की मनमानी से तंग आकर कहा कि वह उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाएगी।  महिला का आरोप है कि आरोपी थानेदार ने उसे धमकी दी कि वह दुष्कर्म नहीं बल्कि उसका मर्डर कर के जेल जाएगा। 

साथ ही उसकी आपत्तिजनक अवस्था में बनाई गई वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर देगा। आरोप है कि गत 25 मई 2018 को आरोपी ने उसे पलवल हाईड एंड आउट में बुलाया और वहां गला दबाकर मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed