फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   lady killed her one month old girl and after that she committed suicide

आखिर क्यों अपनी 1 माह की बेटी का गला घोंट कर करनी पड़ी आत्महत्या

Fri, 26 Jan 2018 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 26 Jan 2018 12:17 PM IST
विज्ञापन
lady killed her one month old girl and after that she committed suicide
सांकेत‌िक च‌ित्र

गांव चंदू में एक महिला ने अपनी एक माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर खुद आत्महत्या कर ली। महिला तीसरी बेटी पैदा होने से तनाव में थी।

विज्ञापन


इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गांव सिंकदरपुर बढ़ा निवासी जगदीश यादव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी बेटी बाला देवी उर्फ ममता की शादी 27 फरवरी 2009 को गांव चंदू निवासी मनमोहन उर्फ मोनू से हुई थी।
विज्ञापन


उसकी दो बेटियां 7 साल और 4 साल की हैं। उसे बेटे की चाह थी। 25 दिसंबर 2017 को उसने तीसरी बेटी को जन्म दिया। जिसके बाद से वह तनाव में थी। इसे समझाने के लिए परिजन लगातार ममता के ससुराल जा रहे थे, लेकिन वह तनाव से उभर नहीं पा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम

lady killed her one month old girl and after that she committed suicide
death logo

बृहस्पतिवार सुबह करीब 9 बजे उन्हें ममता के ससुराल से सूचना मिली कि ममता ने एक माह की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद आत्महत्या कर ली है।

इस पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। राजेंद्रा पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजयबीर ने बताया कि मृतक महिला के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

​मामले की जांच की जा रही है। मृतक ममता के पिता ने बताया है कि वह तीसरी बेटी के जन्म से काफी अधिक तनाव में आ गई थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed