फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Lack of demand forced farmers to sell vegetables at low rates

लॉकडाउन ने किसानों के चेहरे से छीनी मुस्कान 

Wed, 08 Apr 2020 11:08 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
सर्वेश कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 08 Apr 2020 11:08 AM IST
विज्ञापन
Lack of demand forced farmers to sell vegetables at low rates
मंडी में गोभी बेचने आया किसान - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन ने गोभी, टिंडा और घीया उगाने वाले किसानों के चेहरे से मुस्कान छीन ली है। मांग में कमी और मजदूर नहीं मिलने की वजह से किसान कम रेट पर सब्जियां बेचने को मजबूर हैं। आलम यह है कि पूरी दिल्ली में 90 फीसदी गोभी की मांग पूरा करने वाले गांव झाड़ौदा और डिचाऊ कलां से रोजाना सब्जियां लेकर जाने वाले वाहनों की संख्या भी करीब एक तिहाई कम हो गई है।
विज्ञापन

  
दोनों गांवों से दिल्ली की मंडियों में अमूमन करीब डेढ़ सौ गाड़ियों (डेढ़ लाख किलो) सब्जियां बिकने के लिए जाती हैं। लॉकडाउन के दौरान न तो तैयार फसलों की कटाई के लिए मजदूर मिल रहे हैं और न ही भाव। झाड़ौदा के पास के किसान देवेंद्र शौकीन बताते हैँ कि 20 मार्च के बाद से ही सब्जियों की मांग घटने लगी। 
विज्ञापन


पहले मंडियों में किसानों को गोभी, घीया के भाव 15 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहे थे, लेकिन अब यह छह-सात रुपये तक रह गया है। डिचाऊं कलां के किसान लोकेश का कहना है कि रोजाना मंडियों तक सब्जी पहुंचाने में 150 टैंपो का इस्तेमाल होता था। लेकिन लॉकडाउन के बाद से सब्जियों की मांग में 50 फीसदी तक की कमी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed