फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Labour ward full, prgnent woman returned home.

लेबर वॉर्ड फुल, घर लौटाई गई गर्भवती

Sat, 04 Oct 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 04 Oct 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
Labour ward full, prgnent woman returned home.
बीके अस्पताल में शनिवार को लेबर वॉर्ड फुल हो गया। अधिक मरीज और कम बिस्तर होने के कारण शुक्रवार दोपहर तक करीब 15 जच्चा को छुट्टी दी गई। वहीं, शनिवार को नॉर्मल प्रसव से हुई डिलीवरी वाली महिलाओं को शाम तक छुट्टी दी गई।
विज्ञापन


अस्पताल के लेबर वार्ड में 46 बिस्तर हैं। इन पर शनिवार को 92 महिलाएं भर्ती थीं। एक-एक बिस्तर पर दो-दो महिलाओं को लिटाया गया। आंकड़ों के अनुसार, प्रतिदिन औसतन 10 से 15 डिलीवरियां होती हैं, वहीं शुक्रवार रात को एक साथ 18 डिलीवरियां हो गई। इस कारण वॉर्ड में सभी बिस्तर फुल हो गए। हालत इतनी खराब हो गई कि शनिवार को चाह कर भी किसी महिला को भर्ती करना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी दोपहर को सिविल सर्जन डॉ. गुलशन अरोड़ा को दी गई। अरोड़ा ने बताया कि नॉर्मल डिलीवरी के छह घंटे के बाद अधिक सावधानी की जरूरत नहीं होती। इस कारण सामान्य प्रसव महिलाओं को छुट्टी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed