{"_id":"6a3bea863c0946fa0803c29e","slug":"labeling-students-who-protest-against-the-paper-leak-as-anti-nationals-is-the-height-of-arrogance-kejriwal-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-142519-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर लीक का विरोध करने वाले छात्रों को देशद्रोही बताना अहंकार की पराकाष्ठा : केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर लीक का विरोध करने वाले छात्रों को देशद्रोही बताना अहंकार की पराकाष्ठा : केजरीवाल
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान के बयान पर पर कहा, बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वाले देश बचाने की कर रहे बात
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाने वाले छात्रों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। विभिन्न राज्यों से दिल्ली आकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को देश के टुकड़े-टुकड़े करने वाला बताना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अहंकारपूर्ण है।
आप प्रमुख ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं के विरोध और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे देशभर के छात्रों के आंदोलन को कमजोर करने के लिए उन्हें देशविरोधी बताने का प्रयास किया जा रहा। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र प्रधान के कथित बयान का वीडियो साझा करते हुए प्रतिक्रिया दी। केजरीवाल ने कहा कि छात्रों की जायज मांगों को सुनने के बजाय उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। देश में लगातार पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार सामने आ रही गड़बड़ियों के कारण युवाओं में निराशा बढ़ी है। कई छात्र वर्षों की तैयारी के बाद परीक्षाओं में शामिल होते हैं, लेकिन पेपर लीक जैसी घटनाएं उनकी मेहनत पर पानी फेर देती हैं।