फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar vishwas rally in gaziabad attracted few people

इस भीड़ ने तोड़ दिया कुमार का विश्वास

Tue, 24 Mar 2015 06:36 PM IST
Updated Tue, 24 Mar 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Kumar vishwas rally in gaziabad attracted few people

‘मोदी तो मजबूरी है, केजरीवाल जरूरी है’ नारे के साथ आम आदमी पार्टी (आप) ने यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है।

विज्ञापन


आप के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास और संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भूमि अधिग्रहण बिल, भ्रष्टाचार और गन्ना बकाए के भुगतान को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

कुमार विश्वास और संजय सिंह मालीवाड़ा स्थित पार्टी दफ्तर से रैली की शक्ल में पुराने बस अड्डे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। रैली के कारण अंबेडकर रोड व पुराने बस अड्डे पर जाम लगा।
विज्ञापन

किसानों के आंदोलन में नहीं आए किसान

Kumar vishwas rally in gaziabad attracted few people

कुमार विश्वास ने कहा कि भूमि अधिग्रहण बिल काला कानून है। मोदी जी अपना कोट को नीलाम करवाते हैं, किसानों की भूमि को क्यों नहीं नीलाम कराया जाता। आप किसानों की लड़ाई के लिए राष्ट्रीय फोरम बनाएगी।

‘आप’ की निगाहें अब यूपी पर टिकी हैं। केंद्र के भूमि अधिग्रहण बिल को आधार बनाकर ‘आप’ नेता प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी आंदोलन के निशाने पर रखे हैं। सोमवार को गाजियाबाद में कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया।

इसका प्रचार भी काफी पहले से किया गया था। इसके बावजूद आप के प्रदर्शन में भीड़ नहीं जुटी। भूमि अधिग्रहण बिल जैसा ज्वलंत मुद्दा होने के बावजूद आंदोलन में आम किसान नहीं आए।

भीड़ देख मायूस हुए कुमार

Kumar vishwas rally in gaziabad attracted few people

संजय और कुमार विश्वास जैसे नेताओं की मौजूदगी के बावजूद बामुश्किल पांच सौ की भीड़ ही जुट सकी। इससे कुमार विश्वास और संजय सिंह थोड़े मायूस हुए, लेकिन दोगुने जोश से तैयारियों का संकल्प दोहराया।

आप नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिए कि यूपी में धरना-प्रदर्शन को हथियार बना लोगों की बदहाली-परेशानी का समाधान कराएंगे। कुमार विश्वास भीड़ को बांधने वाले अपने तेवरों में नहीं आ सके।

उन्होंने हालात को संभालने की कोशिश में कहा कि ‘यह भीड़ खुद आई है, लाई नहीं गई, ऐसे में यह हजारों के बराबर है।’दोनों नेताओं ने स्पष्ट किया कि जिला मुख्यालयों से लेकर लखनऊ में विधानसभा के सामने भी धरना दिया जाएगा।

विज्ञापन

सरकार की अर्थी उठाएंगे 'आप' के ये चार नेता

Kumar vishwas rally in gaziabad attracted few people

कानून व्यवस्था व किसानों-ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आप धरना-प्रदर्शन करती रहेगी। ‘आप’ की 28 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय परिषद की बैठक को लेकर गहमागहमी जारी है।

विरोध को देखते हुए केजरीवाल बैठक से नदारद रह सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता कुमार विश्वास करेंगे। पार्टी ने संजय सिंह को यूपी का चेहरा बनाया है। कई अन्य नेता भी यूपी के सीएम की दौड़ में शामिल हैं।

कुमार ने कहा कि यूपी सरकार की अर्थी उठाने को आप के पास यूपी से मनीष सिसौदिया, कुमार विश्वास, संजय सिंह व गोपाल राय के चार कंधे मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed