केजरीवाल ने कही ऐसी बात कुमार विश्वास ने ली चुटकी- मेरे हसबेंड मुझसे प्यार नहीं करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंतर-मंतर पर हुई इस रैली के बाद जब केजरीवाल से पूछा गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की संभावना है तो इस पर केजरीवाल ने इनकार कर दिया। केजरीवाल ने कहा, हमारे मन में देश को बचाने को लेकर बहुत ज्यादा चिंता है, उसी वजह से हम लालायित हैं। उन्होंने(कांग्रेस) लगभग मना कर दिया है।
केजरीवाल की इसी बात पर मजे लेते हुए कवि और केजरीवाल के पुराने सहयोगी कुमार विश्वास ने मजेदार ट्वीट किया है। कुमार विश्वास ने एक गाने के बोले लिखे हैं जो इस प्रकार हैं- “मेरे हसबैंड मुझसे प्यार नहीं करते, इनको करना ही नहीं है, इनसे होता ही नहीं है! बल्ब का बत्ती उडि गिया, ज़िंदगी झंड हो गिया....!”
😂 “मेरे हसबैंड मुझसे प्यार नहीं करते,
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) February 14, 2019
इनको करना ही नहीं है,
इनसे होता ही नहीं है !
बल्ब का बत्ती उडि गिया,
ज़िंदगी झंड हो गिया....!”😜😜👎😂 https://t.co/kKJ61N9MD0
कांग्रेस ने आप के साथ गठबंधन से काफी हद तक इनकार कर दिया : केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से ‘‘काफी हद तक’’ इनकार कर दिया है। उनका यह बयान तब आया है जब उन्होंने एक दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के साथ एक बैठक में भाग लिया।
कांग्रेस के साथ गठबंधन पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उसने आप के साथ गठबंधन से ‘‘काफी हद तक’’ इनकार कर दिया है। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के साथ गठबंधन करने के लिए आप ज्यादा उत्सुक हैं, इस पर उन्होंने कहा कि त्रिपक्षीय मुकाबले से भाजपा को फायदा मिलेगा।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनावों के लिए संयुक्त भाजपा रोधी मोर्चे पर आगे बढ़ते हुए राहुल गांधी और ममता बनर्जी समेत विपक्ष के शीर्ष नेता मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने तथा चुनाव पूर्व गठबंधन बनाने पर विचार करने के लिए साझा न्यूनतम कार्यक्रम तैयार करने के वास्ते एक साथ मिलकर काम करने पर बुधवार को राजी हुए।
राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने यहां अपने आवास पर बैठक की मेजबानी की। बैठक में कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और केजरीवाल पहली बार एक साथ दिखे।