फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   kumar vishwas comeback in AAP Delhi Election campaign.

दिल्ली चुनाव में फिर लौटेगा 'आप' का 'विश्वास'

Wed, 14 Jan 2015 08:36 AM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 08:36 AM IST
विज्ञापन
kumar vishwas comeback in AAP Delhi Election campaign.

आम आदमी पार्टी (आप) के सियासी मंच से नदारद रहने वाले कुमार विश्वास की आवाज एक बार फिर दिल्ली चुनाव में सुनी जाएगी। अगले कुछ दिनों में विश्वास आप प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करते नजर आएंगे।

विज्ञापन


सोशल नेटवर्किंग साइटस पर विश्वास ने जहां खुद को आप का सदस्य बताया। वहीं, संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी जानकारी दी है कि विश्वास चुनाव प्रचार करने आ रहे हैं।
विज्ञापन


दरअसल, लोक सभा चुनाव के बाद से विश्वास ने खुद को आप के सियासी मंच से अलग कर रखा था। इस बीच केजरीवाल दिल्ली में लगातार सक्रिय रहे। दिल्ली में चुनाव की मांग करते हुए जंतर मंतर पर रैली की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति तक से मुलाकातों का लंबा दौर चला। साथ ही लोगों के बीच में प्रचार भी चलाया। लेकिन कभी आप के स्टार प्रचारक माने जाने वाले विश्वास सभी मौकों से गायब रहे।

कई बार की मोदी की तारीफ

kumar vishwas comeback in AAP Delhi Election campaign.

उन्होंने कई बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। इससे कयास लगाए जाने लगे कि विश्वास आप से नाराज हैं। खबरें तो उनके भाजपा में शामिल होने तक की आईं।

फिलहाल सभी कयासों पर विराम कुमार विश्वास ने ही लगाया। फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट में विश्वास ने खुद को आप का सदस्य बताते हुए लिखा कि दिल्ली में लोकतंत्र के अगले महापर्व का बिगुल बज चुका है।

एक आवाज ने संघर्ष का रूप लिया था, संघर्ष ने आंदोलन का और आंदोलन ने राजनीतिक दल का, जिसका मैं भी एक सदस्य हूँ। आप किसी भी दल, पक्ष या विचारधारा का समर्थन करते हों, लोकतंत्र के हित में, देश के हित में और दिल्ली के हित को ध्यान में रख कर हर आवाज़ को सुनें, हर पक्ष को सम्मान दें और अपने विवेक से ‘कल’ को चुनें।

वहीं अरविंद केजरीवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि कुमार विश्वास के  बारे में सारे कयास मीडिया से लगाए हैं। विश्वास दिल्ली विधान सभा चुनाव में प्रचार करने आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed