फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Kumar vishwas accused of molestation in leele hotel

कुमार विश्वास पर होटल लीला में छेड़छाड़ करने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 09 Aug 2015 01:01 PM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 01:01 PM IST
विज्ञापन
Kumar vishwas accused of molestation in leele hotel

आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास के खिलाफ की गई शिकायत को चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने सरोजनी नगर थाना पुलिस को भेज दिया है।

विज्ञापन


महिला ने शिकायत में संबंध बनाने के लिए दबाव बनाने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला ने घटनास्थल लीला होटल बताया है। लीला होटल सरोजनी नगर थाना इलाके में आता है।

महिला ने पांच अगस्त को चाणक्यपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि कुमार विश्वास ने लीला होटल में उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

शिकायत में कुल 15 बिंदुओं का जिक्र किया गया है। महिला द्वारा जबरन संबंध बनाने की कोशिश के आरोप पर विश्वास ने कविता के माध्यम से जवाब दिया है।

सोशल मीडिया पर लिखा जवाब

Kumar vishwas accused of molestation in leele hotel

विश्वास ने सोशल मीडिया पर साफ लिखा है कि न डरेंगे और न हटेंगे। हालांकि फेसबुक से लेकर ट्विटर पर इस मामले को लेकर विश्वास पर यूजर्स के हमले जारी हैं।

कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘फिर वही किरदार, वही चेहरा, पर इस बार एक नई कहानी के साथ। रोज एक नया ड्रामा, नई पटकथा, नया बयान, नया बखान और उद्देश्य केवल एक, कि मैं राग भारत छोड़कर राग दरबारी गाने लगूं। करते रहिए दुष्प्रचार और षड्यंत्र। न डरेंगे, न हटेंगे, कुछ नया ट्राई करिए जिल्ले सुभानी....’

फिर उन्होंने लिखा है ‘ मेरी रुसवाई करके नाखुश हैं, उनके चेहरे की सियाही ये है। मेरे होने से खफा हैं कुछ लोग, मेरे होने की गवाही ये है।’

इसके जवाब में अशोक यूजर्स ने मैं राग भारत छोड़कर राग दरबारी गाने लगूं लाइन पर कमेंट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना लगाना छोड़ें। क्योंकि राजनीति अलग और चरित्र अलग बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed