{"_id":"68ca15d418bb517aea0fc717","slug":"kshamavani-festival-will-be-organized-in-delhi-assembly-today-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: विधानसभा में आज होगा क्षमावाणी पर्व, विद्याधर से विद्यासागर प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: विधानसभा में आज होगा क्षमावाणी पर्व, विद्याधर से विद्यासागर प्रदर्शनी का भी होगा आयोजन
Wed, 17 Sep 2025 07:28 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 17 Sep 2025 07:28 AM IST
सार
कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर एवं आचार्य समयसागर का सान्निध्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो)
- फोटो : DELHI ASSEMBLY
विस्तार
विधानसभा परिसर में बुधवार को दसलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजधानी में धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्यातिथि विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता और विशेष अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर एवं आचार्य समयसागर का सान्निध्य प्राप्त होगा। इस मौके पर विद्याधर से विद्यासागर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
