फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Krishna Janmashtami: The enchanting image of Laddu Gopal will leave the devotees emotional

Krishna Janmashtami : श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेगी लड्डू गोपाल की मोहक छवि, जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर

Sat, 24 Aug 2024 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 24 Aug 2024 02:46 AM IST
सार

वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए वस्त्रों व आभूषणों से कन्हैया का भव्य शृंगार किया जाएगा। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर फूलों से सजेंगे। लाइटिंग की छटा भी अनूठी रहेगी। इस दौरान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों का नजारा भी अद्भुत दिखेगा।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami: The enchanting image of Laddu Gopal will leave the devotees emotional
कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी

विस्तार

इस बार जन्माष्टमी पर मंदिरों में लड्डू गोपाल की मोहक छवि श्रद्धालुओं को भाव विभोर करेगी। वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार किए गए वस्त्रों व आभूषणों से कन्हैया का भव्य शृंगार किया जाएगा। गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर फूलों से सजेंगे। लाइटिंग की छटा भी अनूठी रहेगी। इस दौरान कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों का नजारा भी अद्भुत दिखेगा।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा भव्यता इस्कॉन, लक्ष्मी नारायण व बिरला मंदिर में रहेगी। इनमें लड्डू गोपाल का साज-श्रृंगार आकर्षक होगा। विशेष पूजा-अर्चना और आरती होगी। भक्ति रस से सराबोर कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में विभिन्न कलाकार भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की कथाओं पर आधारित नृत्य और नाटकों का प्रदर्शन करेंगे। इनमें धार्मिक भावनाओं के प्रकटीकरण के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षाओं का भी मंचन होगा।
विज्ञापन


वृंदावन के कारीगरों ने तैयार किए वस्त्र और आभूषण
ईस्ट ऑफ कैलाश, द्वारका, पंजाबी बाग, रोहिणी स्थित इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी पर विशेष तैयारियां की गई हैं। ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता वृजेंद्र नंदन दास ने बताया कि श्री राधा पार्थसारथी का वृंदावन के कारीगरों की ओर से तैयार किए गए वस्त्रों और आभूषणों से भव्य शृंगार किया जाएगा। गर्भगृह को फूलों और फलों से सजाया जाएगा। कृष्ण की लीलाओं पर आधारित झांकियों का अद्भुत नजारा भी देखने को मिलेगा। द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर में पूरे दिन कीर्तन होगा। मंदिर के उपाध्यक्ष गौर प्रभु ने कहा कि जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रविवार को स्कूली बच्चे कृष्ण के जीवन और लीलाओं को दर्शाने वाले नाटक प्रस्तुत करेंगे। सुपरस्टार सिंगर सीजन-3 की चमकती सितारे खुशी व पिहू शर्मा एवं खुशी नागर अपने भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशी फूलों से होगी सजावट, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे
नई दिल्ली स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर राजधानी के प्रमुख मंदिरों में एक है। यहां पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं। मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष सजावट की जाएगी। विदेशी फूलों से मंदिर को सजाया जाएगा। मंदिर के व्यवस्थापक ने बताया कि इस बार विष्णु भगवान की मूर्ति को आकर्षक और विशेष वस्त्र पहनाए जाएंगे। विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।


मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी
छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति की ओर से जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रमुख जयभगवान गोयल ने बताया कि मटकी फोड़ कार्यक्रम ''गोविंदा आला रे'' एवं छत्रपति शिवाजी पुरस्कार समारोह में युवकों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed