{"_id":"56f141f14f1c1b655af14d24","slug":"know-the-delhi-metro-and-dtc-service-schedule-on-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए होली पर क्या रहेगा दिल्ली मेट्रो और डीटीसी का टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए होली पर क्या रहेगा दिल्ली मेट्रो और डीटीसी का टाइम टेबल
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Mar 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
मेट्रो
रंगों के त्योहार होली पर बृहस्पतिवार को दिल्ली मेट्रो और डीटीसी की सेवाएं दुपहर तक बंद रहेंगी। दिल्ली मेट्रो की ट्रेन दुपहर ढाई बजे से उपलब्ध होंगी तो डीटीसी की बसें दुपहर दो बजे से शुरू होंगी। डीटीसी सेवाएं एनसीआर में बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
होली के दिन किसी भी रूट पर मेट्रो फीडर नही चलेगी। डीएमआरसी प्रबंधन के मुताबिक, होली के पर्व के चलते मेट्रो का संचालन सुबह से दुपहर तक बंद रहेगा।
क्योंकि मेट्रो कर्मी भी रंगों का त्योहार अपनों संग खेलेंगे। द्वारका से नोएडा सिटी सेंटर / वैशाली, समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर, आईटीओ से एस्कोर्ट मुजेसर, नई दिल्ली से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कीर्ति नगर से मुंडका, दिलशाद गार्डन से रिठाला लाइन पर ट्रेन की सेवाएं ढाई बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
वहीं, डीटीसी प्रबंधन के मुताबिक, दुपहर दो बजे से बस सेवा शुरू होगी। हालांकि महज बीस फीसदी बस ही सड़कों पर उतरेंगी। एनसीआर के कुछ रूट पर ही बस सेवा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन