{"_id":"5cf6fcfbbdec2206fc127f93","slug":"know-how-your-pets-can-come-with-you-on-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर सफर में साथ निभा सकते हैं आपके पालतू जानवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर सफर में साथ निभा सकते हैं आपके पालतू जानवर
Wed, 05 Jun 2019 04:51 AM IST
राजेश सैनी
प्रगति मिश्रा, नोएडा
प्रगति मिश्रा, नोएडा
Published by: राजेश सैनी
Updated Wed, 05 Jun 2019 04:51 AM IST
सार
-रेल, हवाई जहाज और कैब में मिलती है सुविधा, कई होटल देते हैं साथ रखने की अनुमति
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पालतू जानवर लोगों के दिल के बेहद करीब होते हैं। लोग इन्हें नहलाने, खिलाने से लेकर हर काम बेहद उत्साह और प्यार से करते हैं। लेकिन अगर कहीं घूमने जाना होता है, तो सबसे बड़ी चिंता सामने आ जाती है। लोगों को समझ नहीं आता कि वह अपने प्यारे पपी या बिल्ली को किसके भरोसे छोड़ कर जाएं। हम आपकी यह परेशानी दूर करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप बाहर जा रहे हैं और पालतू जानवरों को भी साथ ले जाना चाहते हैं तो रेल, हवाई और कैब बुकिंग जैसे कई विकल्प आपके पास हैं।
विज्ञापन
रेलवे में एक निश्चित धनराशि की टिकट लेकर आप पालतू जानवर के लिए जगह बुक कर सकते हैं। हालांकि यह सुविधा हर ट्रेन या हर कोच के लिए नहीं है। लिहाजा टिकट बुकिंग के समय ध्यान देकर नियमानुसार ही कोच बुक करना होगा। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 77 ए में इस संबंध में प्रावधान है। अधिक जानकारी के लिए रेलवे की वेबसाइट indianrail.gov.in पर लॉग इन कर सकते हैं।
विज्ञापन
हवाई यात्रा का भी विकल्प
हर एयरलाइंस तो नहीं लेकिन एयर इंडिया, जेट एवरेज और स्पाइस जेट पालतू जानवरों को ले जाने की सुविधा देती हैं। इंडिगो एवं एयर एशिया में यह सुविधा नहीं है। पालतू जानवरों को यात्रा में लाने से पहले संबंधित नियमों की जानकारी अवश्य कर लें। साथ ही यह सुनिश्चित रखें कि आपके जानवर से किसी को परेशानी ना हो वरना आपके लिए मुसीबत हो सकती है ।
विज्ञापन
स्पेशल कैब की सुविधा
बाहर घूमने के लिए ओला, ऊबर जैसी कैब का अक्सर इस्तेमाल करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि पेट्स के घूमने के लिए भी कई तरह की कैब सर्विस हैं। डॉग टैक्सी, पेट टैक्सी, पेट स्कॉट जैसी कैब सर्विस आपकी मदद कर सकती हैं।
पेट्स फ्रेंडली होटल्स का करें चयन
पालतू जानवर होने पर बाहर घूमने जाते वक्त पेट्स फ्रेंडली होटल का चयन करना ही बेहतर है। होटल बुक करें तो ऑनलाइन माध्यमों से जांच लें कि संबंधित होटल पालतू जानवरों की अनुमति देता है या नहीं। नोएडा की बात करें तो यहां बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए हैपी स्टे पेंट हाउस, अतिथि एशिया तपोवन होम स्टे जैसे कुछ होटल हैं। जहां पालतू जानवरों को साथ रखने की सुविधा मिलती है। इस संबंध में होटल सर्च वेबसाइट से ज्यादा जानकारी ले सकते हैं।